मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह ने 25 फीचर फिल्मों और 20 गैर-फीचर फिल्मों के चयन की घोषणा की

    भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह 25 फीचर फिल्मों और 20 गैर-फीचर फिल्मों के चयन की घोषणा की है। इन चयनित फिल्मों का प्रदर्शन अगले महीने की 20 तारीख से 28 तारीख तक गोवा में आयोजित होने वाले 54वें आईएफएफआई में प्रदर्शित की जाएंगी। प्रदर्शित की जाने वाली फीचर फिल्मों में मलयालम भाषा की आट्टम, बंगाली फिल्म अर्धांगिनी, हिंदी फिल्म ढाई आखर और कन्नड़ फिल्म कंतारा शामिल हैं। जबकि गैर-फीचर फिल्मों में अंग्रेजी में 1947: ब्रेक्सिट इंडिया, हिंदी में बासन और मराठी भाषा में उत्सवमूर्ति शामिल हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि 'अट्टम ओपनिंग फीचर फिल्म होगी जबकि मणिपुरी भाषा में 'एंड्रो ड्रीम्स' ओपनिंग नॉन-फीचर फिल्म होगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ