मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

"दूरसंचार, प्रसारण और आईटी (आईसीटी) क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास को प्रोत्साहन" पर परामर्श पत्र पर टिप्पणियां भेजने की अंतिम तिथि बढ़ी

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 22 सितंबर 2023 को 'दूरसंचारप्रसारण और आईटी (आईसीटी) क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास को प्रोत्साहनपर एक परामर्श पत्र जारी किया था। हितधारकों की ओर से इस पर टिप्पणियां भेजने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2023 तय की गई थी और 6 नवंबर 2023 तक प्रति टिप्पणियां भेजनी थी।
    यह ध्यान में रखते हुए कि प्राधिकरण ने हाल ही में विभिन्न विषयों पर कई परामर्श पत्र जारी किए हैं और हितधारकों को टिप्पणियां और प्रति टिप्पणियां प्रस्तुत करने के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध कराया गया हैप्राधिकरण ने टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023 और प्रति टिप्पणियां भेजने की तारीख 7 दिसंबर 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
    टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां प्राथमिकता के साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप में ईमेल आईडी advisorit@trai.gov.in पर और इसकी प्रति ja-qos1@trai.gov.in पर भेजी जा सकती हैं। किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिएश्री आनंद कुमार सिंहसलाहकार (सीएआईटी और टीडी) से दूरभाष संख्या +91-11-23210990 पर संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ