मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सेना परिवार कल्याण संगठन द्वारा पुणे में 27 से 29 अक्टूबर को ‘अभियक्ति सत्र-3 साहित्य महोत्सव’ का आयोजन

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
दक्षिणी कमान आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन दिनांक 27 से 29 अक्टूबर 2023 तक राजेंद्र सिंहजी इंस्टीट्यूट, पुणे में अभिव्यक्ति सत्र-3, साहित्य महोत्सव का आयोजन कर रहा है। श्रीमती अर्चना पांडे, अध्यक्षा, सेना परिवार कल्याण संगठन, दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी।
यह इस साहित्यिक महोत्सव का तृतीय सत्र है। प्रथम सत्र वर्ष 2021 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था और द्वितीय सत्र गत वर्ष (वर्ष 2022) जयपुर में आयोजित किया गया था। महिला सशक्तिकरण के एक सच्चे प्रतीक और प्रतिबिंब के रूप में यह साहित्य महोत्सव सेना की पत्नियों, विधवाओं और आश्रितों की ताकत और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, योगदान और अपार बलिदानों को उजागर करता है।
इसके लिए आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों, लेखकों, कवियों, प्रसिद्ध हस्तियों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से संवादात्मक सत्र, पैनल चर्चा, साक्षात्कार, कार्यशालाएं और पुस्तक विमोचन आयोजित करने के लिए संपर्क किया है। 
यह कार्यक्रम शुक्रवार, 27 अक्टूबर को शुरू होगा, जिसमें श्रीमती अर्चना पांडे, अध्यक्षा, सेना परिवार कल्याण संगठन, महोत्सव के उद्घाटन की घोषणा करेंगी। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है :-
(क) 27 अक्टूबर 2023 को श्रीमती अर्चना पांडे, अध्यक्षा, सेना परिवार कल्याण संगठन, द्वारा साहित्य महोत्सव (अभिव्यक्ति सत्र-3)का उद्घाटन।
(ख) पद्मश्री श्रीमती लीला पूनावाला, पद्मश्री और पद्म भूषण श्री अनुपम खेर, पद्म भूषण श्री रजत शर्मा, मीडिया उद्यमी श्री नितिन गोखले और श्री चेतन भगत के साथ बातचीत। 
(ग) पुस्तक विमोचन, पैनल चर्चा और कार्यशालाएं।
(घ) सांस्कृतिक कार्यक्रम।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ