मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने गणेश उत्सव के दौरान छापेमारी अभियान में 31 लाख रुपए की खाद्य सामग्री का स्टॉक किया जब्त

पुणे, अक्टूबर (जिमाका)
गणेश उत्सव के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पुणे जिले में छापेमारी अभियान चलाकर दूध, गाय का घी, मिलावटी मक्खन, मीठा खवा का कुल 31 लाख 2 हजार 47 रुपये मूल्य का स्टॉक जब्त किया गया है। यह जानकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दी है। 
नागरिकों के सार्वजनिक स्वास्थ्य और जनहित को ध्यान में रखते हुए नागरिकों को स्वच्छ, मिलावट रहित भोजन मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए गणेश उत्सव अवधि के दौरान पुणे जिले में 308 निरीक्षण किए गए। इनमें से 144 आस्थापनाओं को सुधार नोटिस जारी किया गया।
जिले में खाद्य आस्थापनाओं से दूध, खावा, पनीर, मीठा मावा, गाय का घी, मक्खन व आदि खाद्य पदार्थों के कुल 150 नमूने विश्लेषण हेतु लिये गये। विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होते ही कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुणे के सभी सहायक आयुक्त (खाद्य), खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा की गई। त्यौहार के दौरान बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट के संबंध में किसी भी संदेह की स्थिति में, सतर्क नागरिकों को टोल फ्री नंबर 1800222365 पर प्रशासन से संपर्क करना चाहिए। यह अपील पुणे विभाग के सहआयुक्त (खाद्य) सुरेश अन्नपुरे ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ