मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

5 साल की कराटे खिलाड़ी आद्या सचिन घोडके ने जीते रजत और कांस्य पदक

फुरसुंगी, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
बारामती कराटे क्लब ने बारामती में राज्यस्तरीय सिको काय यूथ इंस्पिरेशन कप कराटे चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया था। उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिको  काय के महाराष्ट्र बॉडी मेंबर संदीप सुर्वे, कैलास लबडे, शिवाजी धावले, सिमरन पुणेकर, कराटे एसोसिएशन महाराष्ट्र के सचिव संदीप वाघचौरे और चैंपियन स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हेमंत डोईफोडे ने किया। प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन सिको काय बॉडी मेंबर सेक्रेटरी मिनानाथ भोकरे द्वारा किया गया था। 
राज्यस्तरीय सिको काय यूथ इंस्पिरेशन कप कराटे चैंपियनशिप 2023 प्रतियोगिता में फुरसुंगी की निवासी 5 साल की खिलाड़ी आद्या सचिन घोडके ने अपनी खेल की प्रतिभा को दिखाते हुए रजत और कांस्य पदक जीते हैं। आद्या का श्री साई इंग्लिश मीडियम स्कूल फुरसुंगी और सवाई पर्ल प्रॉपर्टीज हाउसिंग सोसाइटी, फुरसुंगी द्वारा जीत की ख़ुशी मनाई गई। 
आद्या को कराटे का प्रशिक्षण चैतन्य कराड, अलोक पवार, वैभव रसाल, अभिषेक जाधव, नंदिनी भोइटे और श्रावणी काले ने दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ