मांजरी, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
युवा समाजसेवक अजय जाधव द्वारा जारी विभिन्न सामाजिक कार्यों की सराहना की जाए उतनी कम है। आम जनता की जरूरत को पहचानकर उसे हल करने में वे अहम योगदान दे रहे हैं। समाजसेवा करने का जज्बा उनमें कूट-कूट कर भरा है। यह विचार राष्ट्रीय समाजभूषण पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ समाजसेवक संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के संस्थापक अध्यक्ष हरिभाऊ काले ने व्यक्त किए।
महादेवनगर में महाराष्ट्र सैनिक अजय जाधव द्वारा नागरिकों के लिए निःशुल्क आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया था, जिसका उद्घाटन हरिभाऊ काले और सामाजिक कार्यकर्ता मिलिंद दलवी के शुभ हाथों छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण करके किया गया।
महादेवनगर-मांजरी क्षेत्र के नागरिकों की सेवा हेतु निःशुल्क आधार कार्ड शिविर योजना का आयोजन किया गया था। उक्त शिविर का परिसर के अनेक नागरिकों ने लाभ उठाया। एक दिवसीय शिविर में नया आधार कार्ड बनाना, फोटो अपडेट करना, फोन नंबर लिंक करना आदि काम किए गए। यह जानकारी पहल के आयोजक हड़पसर-मांजरी विभाग के महाराष्ट्र सैनिक अजय अशोक जाधव ने दी।
शिविर को सफल बनाने के लिए सभी मनसे कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की।

0 टिप्पणियाँ