मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सरकारी वाणिज्य प्रमाणपत्र परीक्षा उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के लिए 5 नवंबर तक आवेदन करने की अपील

पुणे, अक्टूबर (जिमाका)
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद विभाग द्वारा जुलाई 2023 में ली गई सरकारी वाणिज्य प्रमाणपत्र (टाइपराइटिंग) परीक्षा का परिणाम 25 अक्टूबर को ऑनलाइन  घोषित कर दिया गया है और परिणाम घोषित होने की तारीख से 10 दिनों के भीतर परीक्षार्थीयों ने अंक जांच और उत्तर पुस्तिका के सत्यापन छाया प्रति के साथ पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की अपील महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की सहा आयुक्त संगीता घोडेकर ने की है। 
परीक्षा परिणाम  ुुु.ाीलर्शिीपश.ळप इस वेबसाइटपर उपलब्ध है। छात्र मार्कशीट का प्रिंट ऑनलाइन ले सकते हैं। विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र, मार्कशीट डिजिटल हस्ताक्षर के साथ संबंधित संस्थाओं के लॉगिन पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दी जाएंगी। संस्थाओं को इन प्रमाणपत्रों को रंगीन प्रिंट के माध्यम से 100 जीएसएम कागज पर प्रिंट करके छात्रों को वितरित करेें। साथ ही संबंधित छात्रों को पीडीएफ फॉर्मेट में एक सॉफ्ट कॉपी दी जाए, ताकि छात्र भविष्य में प्रमाणपत्र की आवश्यकता के अनुसार प्रिंटआउट ले सकें। संस्थाओं को संबंधित छात्रों को वितरित प्रमाणपत्र, मार्कशीट की पुस्तिका को संरक्षित किया जाना चाहिए। 
सत्यापन के लिए प्रति विषय 100 रुपये और फोटोकॉपी के लिए 400 रुपये प्रति विषय की रकम 5 नवंबर तक ऑनलाइन भुगतान करना होगा। अंक जांच एवं    फोटो कॉपी प्राप्त होने के बाद पांच दिनों में पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति विषय 600 रुपये के अनुसार ऑनलाइन पद्धति से रकम का भुगतान करके आवेदन जमा करना होगा। इसके बाद के आनेवाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत  निर्देश परिषद की www.mscepune.in वेबसाइट पर दिए   गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ