मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

धनगर समाज के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम के प्रतिष्ठित विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया हेतु निर्देश

पुणे, अक्टूबर (जिमाका)
धनगर समुदाय के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में प्रवेश देने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। यह निर्देश निवासी उपजिलाधिकारी ज्योति कदम ने दिए हैं, इसके लिए जिले में दो अंग्रेजी माध्यम के स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। 
समाज कल्याण विभाग की ओर से लागू की जानेवाली सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग एवं अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण विभाग के विभिन्न विषयों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु जिलास्तरीय समिति की बैठक का श्रीमती कदम की अध्यक्षता में व सहायक आयुक्त समाज कल्याण विशाल लोंढे की उपस्थिति में आयोजन किया गया था। इस अवसर पर यह भी निर्देश दिए गए कि अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज अपराधों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाए, विभाग की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी जिला स्तरीय समिति के सदस्य व गैर सरकारी सदस्य सभी प्रयास करें।
धनगर समुदाय के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम के प्रतिष्ठित आवासीय स्कूलों में प्रवेश मिले, इसलिए पुणे जिले के दत्तकला इंटरनेशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज स्वामी चिंचोली (ता. दौंड) व श्री वेंकटेश्वर इंग्लिश मीडियम स्कूल वालचंदनगर (ता. इंदापुर) इन दो स्कूलों को मंजूरी मिल गयी है।
इस बैठक में वरिष्ठ नागरिकों को पहचान पत्र देने, पुलिस स्टेशनों में वरिष्ठ नागरिक कक्ष स्थापित करने, गांवों और सड़कों के जातिवादी नाम बदलने, गन्ना श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, पहचान पत्र देने, स्थानांतरित जगह के राशन दुकानों में राशन मिलने के लिए आपूर्ति विभाग के पास गन्ना श्रमिकों की जानकारी उपलब्ध कराना जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सभी विषयों एवं योजनाओं से संबंधित जिला स्तरीय समिति के सरकारी एवं गैर  सरकारी सदस्य, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ