पुणे, अक्टूबर (जिमाका)
समस्याग्रस्त एवं पीड़ित महिलाओं की शिकायतों, कठिनाइयों का सरकारी तंत्र द्वारा समाधान किया जाए, इसके लिए महिलाओं का मार्गदर्शन करने के लिए विभागीय आयुक्त कार्यालय, विधान भवन, पुणे में सोमवार, 9 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजे विभागीय स्तर पर महिला लोकतंत्र दिवस का आयोजन किया गया है। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के उपायुक्त संजय माने ने दी है।
प्रत्येक माह के दूसरे सोमवार को विभागस्तरीय महिला लोकतंत्र दिवस आयोजित किया जाता है। महिला लोकतंत्र दिवस के दिन महिलाओं से प्राप्त शिकायतों, समस्याओं पर उनसे संबंधित विभाग की रिपोर्ट, इसके लिए नियम सरकार की भूमिका का विचार करके लोकतंत्र दिवस के बाद अधिकतम एक माह के भीतर जानकारी दी जाती है। महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रारूप में दो प्रतियों में आवेदन करना होगा। शिकायत या निवेदन व्यक्तिगत स्वरुप का होना चाहिए। महिला लोकतंत्र दिवस पर न्यायिक मामले, सेवा एवं आस्थापना से संबंधित, साथ ही निर्धारित नमूने में न होनेवाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
महिलाओं को शिकायत, निवेदन आवेदन उपायुक्त, महिला एवं बाल विकास, पुलिस आयुक्तालय के पास, 3 चर्च रोड, पुणे- 411001 के पते पर भेजा जाना चाहिए। यह जानकारी श्री संजय माने ने दी है।

0 टिप्पणियाँ