मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नवरात्रि की पृष्ठभूमि में ‘नवदुर्गा : जागर स्त्री शक्तीचा’ विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का पुणे में आयोजन

पुणे, अक्टूबर (जिमाका)
नवरात्रि की पृष्ठभूमि में सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से महिलाओं के बारे में सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए शुक्रवार, 20 अक्टूबर की शाम  को 4 बजे येरवडा के साहित्यरत्न लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे सांस्कृतिक कला मंदिर येरवडा में ‘नवदुर्गा : जागर स्त्री शक्तीचा’ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की संकल्पना से साथ ही मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तथा सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रधान सचिव विकास खारगे के मार्गदर्शन में राज्य के 10 स्थानों पर यह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुंबई, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, अमरावती व नागुपर विभागीय आयुक्तालयों में, कोल्हापुर, तुलजापुर, माहूर, वणी इन साढ़े तीन शक्तिपीठों पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के लिए राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
उक्त कार्यक्रम निःशुल्क है और अधिक से अधिक नागरिक भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठायें। यह अपील सांस्कृतिक कार्य विभाग के संचालक बिभीषण चवरे ने की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ