पुणे, अक्टूबर (जिमाका)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभ हाथों से ‘प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल विकास केंद्र’ का गुरुवार, 19 अक्टूबर की दोपहर 4 बजे टेलीविजन प्रणाली के माध्यम से उद्घाटन किया जाएगा। अधिक से अधिक नागरिकों से इस कार्यक्रम का लाभ उठाने का अनुरोध किया गया है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत राज्य में कुल 511 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसमें जिले के आंबेगांव, बारामती, भोर, दौंड, हवेली, खेड़, जुन्नर, मावल, मुलशी, शिरूर, वेल्हे इन तालुका में कुल 30 ग्रामपंचायत के अंतर्गत प्रशिक्षण केन्द्र का चयन किया गया है। इस केंद्र में कक्षा 10 वीं, 12 वीं, डिग्री और स्नातकों को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध होंगे।
जिले के सभी महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, नागरिकों को अपने नजदीकी प्रशिक्षण केन्द्र में उपस्थित होकर इस प्रशिक्षण का लाभ उठाना चाहिए। यह अपील जिला कौशल विकास रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केन्द्र के सहायक आयुक्त सचिन जाधव ने की है।

0 टिप्पणियाँ