मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

डीजल शेड-पुणे में दो दिवसीय नेत्र एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर उद्घाटित

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल के डीजल शेड-पुणे में नेत्र दृष्टि दिवस के अवसर पर नेत्र एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन गुरुवार, 12 अक्टूबर को किया गया, जो दो दिन चलेगा। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा पुणे रेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सजीव एन. के सहयोग से पुणे अंध मंडल संस्था संचालित एच. वी. देसाई नेत्र अस्पताल की टीम द्वारा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सम्मिलित लोगों की आंखों की जांच कर जरुरतमंद व्यक्तियों को मामूली दामों पर चश्मों का वितरण किया गया।
इसके अलावा पुणे रेल अस्पताल की डॉ. रीना भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा शिविर में आए हुए लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जाँच कर मार्गदर्शन किया गया। यह शिविर शुक्रवार, 13 अक्टूबर तक जारी रहेगा। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री डी. के. त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित इस शिविर में सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ