मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

धनगर समुदाय के विद्यार्थियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वयं योजना

पुणे, अक्टूबर (जिमाका)
छात्रावास योजना से वंचित धनगर समुदाय के विद्यार्थियों के लिए आदिवासी विकास विभाग की तर्ज पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वयं योजना शुरू करने की मंजूरी सरकार ने दे दी है। यह जानकारी समाज कल्याण विभाग ने दी है। 
महानगरपालिका, विभागीय शहर व जिलास्तरीय शिक्षण संस्थानों में पढ़नेवाले धनगर समुदाय के विद्यार्थी 12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करते समय आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाओं से वंचित न रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए दीनदयाल उपाध्याय स्वयं योजना शुरू की गई है। छात्र को मान्यता प्राप्त शासकीय, शासकीय सहायता प्राप्त एवं स्थायी गैर सहायता प्राप्त महाविद्यालयों, तकनीकी महाविद्यालयों में सरकार द्वारा निर्धारित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों हेतु केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश दिया जाना चाहिए तथा छात्र शासकीय छात्रावास योजना से वंचित घुमंतू जनजाति ‘सी’ श्रेणी के धनगर समुदाय से संबंधित होना चाहिए।
इस योजना के तहत भोजन, आवास और अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान करने के लिए छात्रों को आधार से जुड़े उनके बैंक खाते में सीधे राशि वितरित की जाती है। अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के 6 सितम्बर 2019 के शासकीय निर्णय में मूल पात्रता, शैक्षणिक मापदंड एवं अन्य मापदण्डों का उल्लेख किया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लाभार्थी अनुमोदन के संबंध में एक समिति का गठन किया गया है और समिति के सदस्य सचिव सहायक आयुक्त समाज कल्याण पुणे हैं।
पुणे जिले के पात्र लाभार्थी सहायक आयुक्त, समाज कल्याण पुणे, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, सामाजिक न्याय भवन, स.नं. 104/105, विश्रांतवाडी रोड, पुलिस स्टेशन के सामने, येरवडा, पुणे कार्यालय से सपंर्क करें। यह अपील सहायक आयुक्त विशाल लोंढे ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ