मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर नवरात्रि महोत्सव में महिलाओं के लिए साढ़े तीन शक्तिपीठ दर्शन पर्व : प्रसिद्ध सिनेमा कला निर्देशक संदीप इनामके साकार करेंगे झांकी

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
‘तांबड खोडा’ फिल्म की कला का निर्देशन करनेवाले निर्देशक संदीप इनामके की संकल्पना के अनुसार हड़पसर में साढ़े तीन शक्तिपीठ देवी की झांकी दृश्य बनाने का काम अंतिम चरण में है। पंडित नेहरू भाजीपाला व्यापारी संघटना पुरस्कृत नवरात्रि महोत्सव महिलाओं के लिए विशेष पर्व होगा। यह जानकारी पंडित नेहरू भाजीपाला व्यापारी संघटना के अध्यक्ष बालासाहेब भिसे, नवरात्र महोत्सव के अध्यक्ष हेमंत ढमढेरे और कार्याध्यक्ष अनिल मोरे ने दी है। इस अवसर पर यहां कार्याध्यक्ष शैलेश नवले, उपाध्यक्ष प्रीतम बडदे, राजेंद्र गायकवाड आदि उपस्थित थे। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हर साल नवरात्रि का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष महिलाओं के लिए साढ़े तीन शक्ति पीठ देवी के दर्शन के लिए साकार होंगी। इसमें कोल्हापुर की महालक्ष्मी, माहुरगढ़ की रेणुका देवी, तुलजापुर की तुलजाभवानी, वणी की सप्तश्रृंगी देवी सहित साढ़े तीन शक्तिपीठों के साथ-साथ कालूबाई की मांढरदेवी और पंडित नेहरू भाजीपाला व्यापारी संघटना की देवी सहित छह देवियों के दर्शन एक ही छत के नीचे होंगे।
साढ़े तीन शक्तिपीठ दर्शन पर्व साकार करने के लिए 16 बाय 50 फीट का एक भव्य मंडप बनाया गया है और मंडप के सामने सिंह मंडप, मंडप के बाहर दो दीपमालाएं, मंडप में प्रवेश करने के बाद दो नगाडा, फिर बाएं और दाएं तरफ पांच देवी और सामने मुख्य स्थान पर मंडल की देवी की स्थापना होगी। उसके करीब में घटस्थापना की जाएगी और बाहर दो अन्य नगाडा स्थापित किए जाएंगे। छत पर नाग की भव्य प्रतिमा और जागरण गोंधल का प्रतीक स्थापित किया जाएगा। छत पर दो शानदार घंटियां लगाई जाएंगी। दीवार पर वड पेड़ की टहनियां छोड़ी जाएंगी। पूर्ण रूप से धार्मिक मंदिर जैसा धार्मिक माहौल इस स्थान पर बनाया जाएगा। यह जानकारी सिने कला निर्देशक संदीप इनामके ने दी है। 
आज, 15 अक्टूबर को हड़पसर क्षेत्र में पारंपरिक तरीके से भव्य जुलूस निकाला जाएगा और मुख्य देवी की स्थापना की जाएगी। दस दिनों तक इस स्थान पर कतार में दर्शन के लिए महिलाओं की व्यवस्था कर दी गई है। पवित्र मंदिर का माहौल महिलाओं के लिए एक विशेष उत्सव जैसा होगा। नवरात्रि उत्सव के दौरान नौ महिलाओं को शक्तिपीठ जीवनगौरव पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय कार खिलाड़ी निकिता खडसरे टकले को एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ट्रैफिक जाम न हो इस हेतु ट्रैफिक जाम रोकने के लिए सुरक्षा गार्ड और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की गई है। यह जानकारी अध्यक्ष हेमंत ढमढेरे ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ