लोककल्याण भूषण पुरस्कार से योगाचार्य अनंत झांबरे सम्मानित
फुरसुंगी, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
विश्व ने योग के महत्व को समझा, लेकिन हम पीछे रह गए हैं, समाज को स्वस्थ बनानेवाले और योग का प्रचार-प्रसार करनेवाले ऋषितुल्य योगाचार्य अनंत झांबरे को मेरे द्वारा लोककल्याण भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है यह मेरा सौभाग्य है। यह विचार फिल्म अभिनेता मिलिंद दास्ताने ने व्यक्त किए।
योगाचार्य अनंत झांबरे को 21 वां लोककल्याण भूषण पुरस्कार तुकाईदर्शन में एक भव्य समारोह में अभिनेता मिलिंद दास्ताने के शुभहाथों प्रदान करके सम्मानित किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां व्यासपीठ पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य शंकर नाना हरपले, श्रीनाथ म्हस्कोबा साखर कारखाना के कार्याध्यक्ष विकास रासकर, एस. पी. ट्रेडर्स के दशरथ जाधव, हड़पसर यातायात विभाग के पुलिस निरीक्षक उल्हास कदम, पूर्व नगरसेवक मारुति आबा तुपे, योगाचार्य अनंत झांबरे की पत्नी सुनीता झांबरे, सचिन हरपले, अंकुश थोपटे, पांडुरंग शेंडे, मोतीराम कोरे, संजय गरुड, लक्ष्मण निंबोरे, रणजीत रासकर, अजिंक्य ढमाल, सचिन गायकवाड, श्वेता मगर, निर्मला मेमाणे आदि अतिथिगण उपस्थित थे।

लोककल्याण भूषण पुरस्कार 2023 के प्राप्तकर्ता योगाचार्य अनंत झांबरे को सम्मान चिन्ह, शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ मिलिंद दास्ताने और सम्मानपत्र लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले द्वारा प्रदान किया गया।
लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने कहा कि सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ लोककल्याण प्रतिष्ठान समाज में उल्लेखनीय कार्य करनेवाले व्यक्तियों को 21 वर्षों से पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनके कार्यों को समाज के सामने लाने का काम कर रहा है। इससे दूसरों को भी समाज में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।
हड़पसर यातायात विभाग के पुलिस निरीक्षक उल्हास कदम ने कहा कि यदि सामाजिक संगठन और पुलिस मिलकर काम करें तो कानून-कायदों के क्रियान्वयन और समाज प्रबोधन में उल्लेखनीय प्रगति होगी।
सम्मानपत्र का वाचन प्रा. एस. टी. पवार ने किया। कार्यक्रम का प्रास्ताविक दिलीप भामे, सूत्र-संचालन प्रदीप जगताप और आभार प्रदर्शन वर्षा शेंडे ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोककल्याण प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष हरिभाऊ कुलकर्णी, चंद्रकांत वाघमारे, राजाराम गायकवाड व प्रतिष्ठान के अन्य सदस्यों ने अथक परिश्रम किया।

0 टिप्पणियाँ