मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महंगाई से त्रस्त जनता केंद्र सरकार को सिखाए सबक : सांसद सुप्रिया सुले

शक्तिपीठ जीवनगौरव पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। सब्जियों और जीवनावश्यक जरूरी चीजों की महंगाई से लोग परेशान व त्रस्त हैं। केंद्र सरकार को आम लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। लोगों को ऐसी सरकार को सबक सिखाना चाहिए। यह अपील संसदरत्न सांसद सुप्रिया सुले ने आम जनता से की। 
पंडित नेहरू भाजीपाला व्यापारी संघटना ने नवरात्रि महोत्सव के दौरान नौ महिलाओं को शक्तिपीठ जीवनगौरव पुरस्कार और दो महिलाओं को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया तब आयोजित कार्यक्रम में सांसद सुप्रिया सुले बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप, विधायक चेतन तुपे पाटिल, पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, हड़पसर विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण तुपे, हवेली तालुका अध्यक्ष भरत झांबरे, महिला अध्यक्षा वंदना मोडक, कार्याध्यक्ष सविता मोरे, समाजसेविका पल्लवी प्रशांत सुरसे, दुर्योधन कामठे, प्रदीप गाडेकर के साथ परिसर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर हड़पसर यातायात पुलिस निरीक्षक उल्हास कदम और कला निर्देशक संदीप इनामके को सांसद सुप्रिया सुले ने विशेष रूप से सम्मानित किया।
“शक्तिपीठ जीवनगौरव पुरस्कार” से नलिनी भारत राऊत, केवल दत्तू शिंदे, भारती रमेश तुपे, परवीन महिबुब शेख, गायत्री पवार, रुपाली शेवाले, माधुरी टिलेकर, करुणा दादासाहब बरडे, लक्ष्मीबाई बबन भगत के साथ विशेष पुरस्कार निकिता खडसरे टकले और पूनम मोरे को देकर विशेष रूप से सम्मानित किया। 
पहले प्रधानमंत्री का नाम मार्केट को देकर उनके काम का गौरवान्वित किया, विद्यमान प्रधानमंत्री प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को भूल ही गए हैं। सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में खुद को साबित कर रही हैं। उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए हड़पसर भाजीपाला मार्केट की ओर से शक्तिपीठ जीवनगौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। महिलाओं को अगर मौका दिया जाए तो महिलाएं खुद को साबित करती हैं। समाज नीति और राजनीति में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
खोतिदार व्यापारियों पर कृषि उत्पन्न बाजार समिति के संचालकों ने अन्याय किया है और पारंपरिक व्यवसाय बंद होने के कारण खोतिदारों की आजीविका की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस समस्या का समाधान करने की मांग सुप्रिया सुले से मंडल के संस्थापक अध्यक्ष बालासाहेब भिसे ने की। 
कार्यक्रम का प्रास्ताविक बालासाहब भिसे ने किया। सूत्र-संचालन अनिल मोरे और आभार प्रदर्शन हेमंत ढमढेरे ने किया। 
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संयोजन शैलेश नवले, प्रीतम बडदे, प्रवीण टिलेकर, राजाभाऊ डांगमाली द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ