पुणे, अक्टूबर (जिमाका)
पिछले साल के दौरान कर्तव्य पालन करते समय अपनी जान गंवानेवाले पुलिस बल के शहीद अधिकारी, कर्मचारियों को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र राज्य पुलिस अनुसंधान केंद्र (सीपीआर) पुणे में पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करके अभिवादन किया गया।
राष्ट्रीय रक्षा प्रबोधिनी के कमांडेंट वाइस एडमिरल अजय कोच्छर (एवीएसएमएनएम), पुणे शहर पुलिस आयुक्त रितेश कुमार, पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्त विनयकुमार चौबे, जेल पुलिस महानिदेशक अमिताभ गुप्ता, वायरलेस मैसेजिंग अनुभाग पुणे के पुलिस महानिदेशक सुनिल रामानंद, सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक प्रवीण दीक्षित, राजेंद्र सिंह व अति. पुलिस महानिदेशक भगवंतराव मोरे ने शहीद स्मारक को पुष्पचक्र अर्पित करके अभिवादन किया।
यहां सह पुलिस आयुक्त संदाप कर्णिक, महाराष्ट्र इंटेलिजेंस अकादमी के विशेष पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र डहाले, जेल पुलिस महानिरीक्षक जालिंदर सुपेकर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले, रंजनकुमार शर्मा, प्रवीणकुमार पाटिल, अरविंद चावरिया, वसंत परदेशी, सह पुलिस आयुक्त संजय शिंदे, एसआरपी पुलिस महानिरीक्षक अशोक मोराले, पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल, राज्य अपराध जांच विभाग के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख व पुणे शहर पुलिस आयुक्तालय के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
लद्दाख में 21 अक्टूबर 1959 दिवस पर हॉटस्प्रिंग बेहद ठंडी की जगह में एक सुसज्जित चीनी सेना ने केंद्रीय अर्धसैनिक पुलिस बल के 10 बहादुर सैनिकों की एक टुकड़ी पर अग्रिम रूप से अचानक हमला कर दिया। उस समय उन 10 शूरवीरों ने शत्रु से युद्ध करके देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। तब से 21 अक्टूबर यह दिवस पुलिस बल द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस पर देश के सभी पुलिस मुख्यालयों में एक साथ उन पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है जो पिछले एक साल के दौरान कर्तव्य पालन निभाते हुए शहीद हो गए।

पिछले वर्ष 1 सितंबर 2022 से 31 अगस्त 2023 इस अवधि के दौरान महाराष्ट्र में सहायक पुलिस निरीक्षक सुदर्शन भीकाजी दातेर, पुलिस हवलदार गौरव नथूजी खरवड़े, जयंत विष्णुजी शेरेकर, विट्ठल एकनाथ बढ़ने, पुलिस नाईक संजय रंगराव नेटके, अजय बाजीराव चौधरी समेत कुल 6 पुलिसकर्मी कर्तव्य पालन निभाते हुए शहीद हो गए। शोक सभा का आयोजन करके इन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस शोक सभा में पुणे शहर पुलिस आयुक्तालय, पुणे ग्रामीण, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय, पुणे लोहमार्ग पुलिस और राज्य रिजर्व पुलिस बल समूह नंबर 1 और 2 से एक-एक प्लाटून ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों और प्रवर्तकों (अंमलदार) के साथ-साथ पुणे ग्रामीण पुलिस बल के बैंड पथक ने भी भाग लिया। परेड कमांडर रिजर्व पुलिस निरीक्षक दशरथ हटकर और द्वितीय परेड कमांडर रिजर्व पुलिस उप-निरीक्षक विट्ठल मांढरे ने परेड कवायत का नेतृत्व किया।
वीरगति प्राप्त हुए देश के पुलिस अधिकारियों व पुलिस जवानों (सभी रैंकों के) ऐसे कुल 188 जवानों के नामों की सूची शोक सभा में पुलिस आयुक्त आरती बनसोडे और नंदिनी वाग्यानी ने पढ़ी।

0 टिप्पणियाँ