मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘मेरी मिट्टी, मेरा देश’ के तहत तलेगांव ढमढेरे में निकाली गई प्रभातफेरी : मुख्याध्यापिका रेशमा शेख

तलेगांव ढमढेरे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मेरी मिट्टी, मेरा देश के अंतर्गत जिला परिषद स्कूल लांडेबस्ती, तलेगांव ढमढेरे, ता. शिरूर, जिला-पुणे विद्यालय में सुबह प्रभातफेरी निकालकर जनजागृति की गई। सभी के घर-घर जाकर अमृत कलश में मिट्टी एकत्रित की गई। गांव के हर नागरिक को इसमें शामिल किया गया था। सरकारी परिपत्र के अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव कलश की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सभी अभिभावक व ग्रामवासियों ने अभिमान के साथ अपने आँगन की मिट्टी नमन करके राष्ट्रीय स्मारक बनाने के लिए दी। 
अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के लिए रंग भरने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। विजया गोरक्षनाथ लोंढे ने सभी को ‘पंचप्राण’ प्रतिज्ञा दिलाई और कलश सजाया। यह जानकारी जिला परिषद स्कूल की मुख्याध्यापिका रेशमा महंमदरफिक शेख ने दी। 
राष्ट्रीय ध्वज लेकर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री दशरथ रामभाऊ आढाव, ग्रामपंचायत सदस्या स्वाति लांडे, मोहन भुजबल, बालासाहब लांडे, सचिन लांडे, निलेश धायरकर, सीमा भुजबल, मनीषा भुजबल, सरस्वती सिनलकर, शोभा सिनलकर, दत्तात्रय लांडे, सुभाष लांडे, प्रमोद डाखोरे, विलास घोलप आदि ने इसमें भाग लिया था। उपस्थित सभी ने मेरी मिट्टी, मेरा देश के  सेल्फीपॉइंट पर सेल्फी ली। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने देशभक्ति गीत गाए। साथ ही सभी ने देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ