मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महावितरण के रिश्वतखोर कार्यकारी अभियंता को एसीबी ने किया गिरफ्तार

पिंपरी, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
सोलर सिस्टम बिठाकर भुगतान करनेवाले ठेकेदार को एनओसी देने के लिए 10 हजार की रिश्वत मांगनेवाले महावितरण कंपनी के कार्यकारी अभियंता के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई की है। बुधवार (4 तारीख) को चिंचवड़ पुलिस स्टेशन में कार्यकारी अभियंता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
आरोपी का नाम राजेंद्रकुमार सालुंखे है। इस मामले में एक 38 वर्षीय व्यक्ति जो ठेकेदार है, ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। एसीबी उपाधीक्षक नितिन जाधव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजेंद्र सालुंखे एमएसईडीएल गणेश खिंड शहरी, परीक्षण प्रभाग कार्यालय, चिंचवड़गांव में एक कार्यकारी अभियंता (वर्ग 1) हैं। शिकायतकर्ता एक सोलर सिस्टम इंस्टालेशन ठेकेदार है। वे ग्राहक और एम.एस.ई.डी.एल. (महावितरण) के बीच लायझनिंग का काम करते है। शिकायतकर्ता ठेकेदार ने ग्राहक के घर पर सोलर सिस्टम इंस्टॉलेशन काम की एन.ओ.सी. / निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए महावितरण कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन किया था। साथ ही शिकायतकर्ता खुद भी इसकी पैरवी कर रहा था। लोक सेवक राजेंद्रकुमार सालुंखे ने शिकायतकर्ता ठेकेदार को एनओसी और मीटर टेस्टिंग के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत पुणे एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से की। 
ठेकेदार द्वारा की गई शिकायत का सत्यापन करने पर पता चला कि सालुंखे ने सोलर सिस्टिम इंस्टॉलेशन की एनओसी व मीटर टेस्टिंग के लिए शिकायतकर्ता ठेकेदार से अपने और कार्यालय के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सालुंखे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 
आगे की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो पुणे के पुलिस उपाधीक्षक सुदाम पाचोरकर द्वारा जारी है।
उक्त कार्रवाई पुलिस उपायुक्त/पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे, एंटी करप्शन ब्यूरो पुणे परिक्षेत्र, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शीतल जानवे, एंटी करप्शन ब्यूरो के मार्गदर्शन में एंटी करप्शन ब्यूरो विभाग द्वारा की गई है।
एंटी करप्शन ब्यूरो, पुणे के पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो वह निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
1. हेल्पलाइन नंबर- 1064
2. एंटी करप्शन ब्यूरो, पुणे- टेलीफोन नंबर- 020-26122134, 26132802, 26050423.
3. वॉटसअप नंबर- 7875333333
4. ईमेल आईडी, पुणे- dyspacbpune@mahapolice.gov.in

यह जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो, पुणे के सहायक पुलिस आयुक्त/पुलिस उपाधीक्षक (प्रशासन) नितिन जाधव द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ