पुणे, अक्टूबर (जिमाका)
भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2024 को अर्हता तिथि के आधार पर फोटो सहित मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है तथा इस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मतदाता पंजीकरण अधिकारी मतदाता नाम पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलायें तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियों में अधिक से अधिक नागरिकों को शामिल करके लें। यह निर्देश जिलाधिकारी डॉ.राजेश देशमुख ने दिए।
जनसंख्या की तुलना में कम मतदाता वाले मतदान केंद्रों की जानकारी ली जाए। अल्पसंख्यक समुदाय, औद्योगिक श्रमिकों, सुदूर क्षेत्र के मतदाता, निर्माण स्थल श्रमिकों, तृतीयपंथी मतदाता, विकलांग मतदाता, महिला मतदाताओं के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। जनसंख्या अनुपात की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या कम वाले मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं के पंजीकरण के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला बैठकों का आयोजन करनेवाली स्वयंसेवी संगठनों की सहायता ली जानी चाहिए।
युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए महाविद्यालयों और निजी ट्यूशन कक्षाओं से संपर्क किया जाना चाहिए। महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को समन्वयक के रूप में नियुक्त कर ऑनलाइन आवेदन भरने हेतु प्रशिक्षित किया जाए। महाविद्यालय की कम्प्यूटर प्रयोगशाला में विद्यार्थियों का आवेदन पत्र भरवाने की योजना बनाई जाए। विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध खिलाड़ी, कलाकारों, उद्योगपतियों, प्रभावशाली व्यक्तियों को ‘आइकॉन’ घोषित कर मतदाता पंजीकरण शिविर के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए। विभिन्न त्यौहारों एवं उत्सव के दौरान मतदाता जागरूकता के लिए विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जाएं। जिलाधिकारी डॉ. देशमुख ने मतदाता पंजीयन अधिकारियों को लिखे पत्र में यह निर्देश दिए हैं।

0 टिप्पणियाँ