कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मध्य प्रदेश के लिए 144 उम्मीदवारों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघीघाट विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पहले ही राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 136 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने पहली सूची में 30 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश पटेल अपनी वर्तमान सीट पाटन से और उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंह देव अंबिकापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भी कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी कोडंगल विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को, मध्य प्रदेश में 17 और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

0 टिप्पणियाँ