मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जन्मदिन मनाने की अवधारणा का बदलता रूप सरहानीय : अशोक जाधव

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
आज की युवा पीढ़ी में जन्मदिन मनाने की अवधारणा का बदलता रूप सरहानीय है। नंबियार और बारवकर परिवार द्वारा मानवतावादी संघटना को उपहार में राशि देकर इंसानियत का दर्शन दिखाया है। जन्मदिन पर होनेवाले खर्च की राशि को समाज हित में निवेश करने का निर्णय लेकर एक नई पहल शुरू हुई है। यह भावना मानवतावादी समाजसेवा संघटना के सचिव अशोक जाधव ने व्यक्त की।
अशोक जाधव ने आगे बताया कि मानवतावादी समाजसेवा संघटना के आजीवन सदस्य बालासाहब बारवकर ने अपनी पत्नी शीला बारवकर व आजीवन सदस्य श्रीनिवास नंबियार ने जन्मदिन पर एक अच्छी राशि संघटना को उपहार में देकर जन्मदिन मनाया। संस्था के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों की वार्षिक शिक्षा शुल्क तथा कक्षा 10 वीं व 12 वीं में अध्ययन करनेवाले गरीब परिवारों के बच्चों को गोद लेकर शैक्षिक व्यय का वहन किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ