मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रविवार को हड़पसर में निकलेगा मराठा समुदाय का मोर्चा : एक मराठा, लाख मराठा के गूंजेंगे नारे

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सकल मराठा समाज और मराठा क्रांति मोर्चा हड़पसर व परिसर की ओर से संघर्ष योद्धा मनोज जरांगे पाटिल की भूमिका को समर्थन देने के लिए हड़पसर में मराठा मोर्चा का आयोजन किया गया है। 
मराठा समुदाय को 50% के भीतर ओबीसी से आरक्षण मिलना चाहिए, मराठा समुदाय को कुनबी प्रमाणपत्र मिलना चाहिए, इसलिए मनोज जरांगे पाटिल ने मराठा समुदाय से जो अपील है कि गांव-गांव में श्रृंखलाबद्ध हड़ताल, राजनीतिक नेताओं को गांव में प्रतिबंध और गांवों में कैंडल मार्च निकालें। उन्होंने की गई अपील को प्रतिसाद देते हुए कैंडल मार्च के बजाय हड़पसर और परिसर के सकल मराठा समुदाय की ओर से लोकतांत्रिक मार्ग से शांतिपूर्ण तरीके से मराठा मोर्चा निकाला जाएगा।
रविवार 29 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे मराठा मोर्चा का आयोजन किया गया है। यह मोर्चा छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा, ससाणेनगर से हड़पसर पुलिस स्टेशन तक जाकर हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को निवेदन दिया जाएगा तथापि विनम्र निवेदन है कि मराठा मोर्चा में समुदाय के लोग हजारों की संख्या में भाग लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ