इस प्रस्ताव में प्रभाग क्रमांक 26 हांडेवाडी-कौसरबाग रोड पर श्रीराम चौक में भगवान श्रीराम की वास्तुशिल्प प्रतिकृति प्रतिमा की स्थापना को मंजूरी दी गई है। इस तरह से सार्वजनिक स्थान पर स्थापित होनेवाली यह देश की पहली प्रतिमा होगी और यह केवल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कारण ही संभव हो सका है।
पुणे महानगरपालिका की ओर से हांडेवाडी रोड पर स्थित श्री राम चौक में प्रभु श्री राम की प्रतिमा लगाई जाएगी। महानगरपालिका की अक्टूबर महीने की मुख्य सभा में महानगरपालिका के आयुक्त विक्रम कुमार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दावा किया जा रहा है कि महानगरपालिका के जरिए लगनेवाली यह देश की पहली मूर्ति है।
वर्ष 2018 में पूर्व नगरसेवक व शिवसेना शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने प्रभु श्री राम की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए स्थायी समिति में प्रस्ताव रखा था। इसके बाद मुख्य सभा में भी इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इस प्रस्ताव को महानगरपालिका ने सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया था। सरकार की हरी झंडी के बाद इस प्रस्ताव को मुख्य सभा में मंजूरी दी गई है।
इस प्रतिमा को लगाने के लिए 2018 में नगरसेवक नाना भानगिरे ने स्थायी समिति में प्रस्ताव रखा था। इसके बाद मुख्य सभा में भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। हालांकि, नियमों के मुताबिक सिर्फ महापुरुषों की मूर्तियां ही लगाई जाती हैं, महानगरपालिका ने यह प्रस्ताव राज्य के नगर विकास विभाग को भेजा था, परंतु प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं लिया गया था। जैसे ही राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ, नाना भानगिरे ने सीधे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से संपर्क किया और नगरविकास विभाग, गृह विभाग और राज्य के पुलिस महानिदेशक की मंजूरी ले ली। उसके बाद यह प्रस्ताव मनपा प्रशासन के आने के बाद मनपा आयुक्त विक्रम ने हाल ही में हुई मुख्य सभा में इसे मंजूरी दे दी है।
-प्रमोद नाना भानगिरे
(पूर्व नगरसेवक व शिवसेना शहर प्रमुख)
हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)पुणे महानगरपालिका की ओर से हांडेवाडी रोड पर स्थित श्री राम चौक में प्रभु श्री राम की प्रतिमा लगाई जाएगी। महानगरपालिका की अक्टूबर महीने की मुख्य सभा में महानगरपालिका के आयुक्त विक्रम कुमार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दावा किया जा रहा है कि महानगरपालिका के जरिए लगनेवाली यह देश की पहली मूर्ति है।

0 टिप्पणियाँ