मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

इमरान शेख को महानगरपालिका में जन प्रतिनिधि बनने का एक सुनहरा मौका : फैयाज शेख

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
इमरान शेख को महानगरपालिका में जन प्रतिनिधि बनने का एक सुनहरा मौका है। दयावान इमरान शेख जैसे कार्यकर्ता ने निस्वार्थ भावना से आम लोगों के लिए कई गतिविधि कार्यान्वित कीं। जनता को पुणे महानगरपालिका में नगरसेवक पद के लिए ऐसे कार्यकर्ता को मौका देना चाहिए। यह अपील सामाजिक कार्यकर्ता फैयाज शेख ने की है।
पुणे शहर कांग्रेस कमेटी व दीया फाउंडेशन की ओर से सैयदनगर में नागरिकों के लिए निःशुल्क दस दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें फिजियोथेरेपी एवं आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया, जिसका उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता फैयाज शेख ने किया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष बलीराम डोले, अशपाक शेख, पुणे शहर कांग्रेस के महासचिव मतीन शेख, शहर युवक कांग्रेस कमेटी के सचिव तौसिफ़ पटेल, रब्बानी शेख, कांग्रेस के सलीम बाबा सैयद, बाबू हरणे, अनिल हवले, फिरोज खान, शरणाप्पा कापसे, आकाश काले, सागर कुंजीर, युवक शहर सचिव अक्षय बहिरट, शशी कापसे आदि अतिथिगण उपस्थित थे।
कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष बलीराम डोले ने कहा कि वृद्ध और गरीब नागरिकों को शारीरिक रीढ़ और तंत्रिकाओं के संबंधी विकार बढ़ रहे हैं। दयालु इमरान शेख के माध्यम से मुफ्त शिविर में कई नागरिकों ने भाग लिया। नागरिकों को दस दिनों के लिए आयोजित होनेवाले शिविर का लाभ उठाना चाहिए। यह अपील भी उन्होंने इस अवसर पर की। 
पहल के आयोजक दयावान युवा समाजसेवक इमरान शेख ने कहा कि दीया फाउंडेशन के माध्यम से अब तक समाज के उपेक्षित वंचित वर्गों को ध्यान में रखते हुए कई निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। शारीरिक एवं रीढ़ की हड्डी की समस्या बढ़ती देख फिजियोथेरेपी एवं निःशुल्क दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आगे भी समाज   का ऋण चुकाने के लिए कार्य करते रहेंगे। 
पुणे शहर कांग्रेस के महासचिव मतीन शेख ने कहा कि शिविर से सैकड़ों नागरिक लाभान्वित हुए। शिविर में फिजियोथेरेपी उपचार निःशुल्क है तथा आवश्यकतानुसार नागरिकों को निःशुल्क दवाएँ भी दी जा रही हैं। शिविर दस दिनों के लिए आयोजित किया जा रहा है और चिंतामणीनगर-सैयदनगर परिसर के नागरिकों को शिविर में भाग लेना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ