मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिवसेना की जड़ हैं वफादार शिवसैनिक : सचिन अहिर

हड़पसर को शिवसेना का गढ़ बनाने का हमारा निर्धार : दत्ता खवले
हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
निष्ठावंत शिवसैनिक शिवसेना की जड़ हैं। एक तरफ जिन्होंने करोड़ों रुपये खाकर शिवसेना को धोखा दिया तो दूसरी तरफ दत्ता खवले जैसे वफादार शिवसैनिक उद्धव ठाकरे के साथ डटकर खड़े हैं। निष्ठावंत शिवसैनिक उद्धव ठाकरे के साथ रहने से शिवसेना आगामी सभी चुनाव में बाजी मारेगी। यह विश्वास पुणे संपर्क प्रमुख विधायक सचिन अहिर ने व्यक्त किए। 
शिवसेना वेतालबाबा वसाहत शाखा का उद्घाटन व ‘होऊ द्या चर्चा’ पहल का आयोजन विभागप्रमुख दत्ता खवले की ओर से किया गया था, तब आयोजित कार्यक्रम में विधायक सचिन अहिर बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पूर्व विधायक महादेव बाबर, जिला प्रमुख विजय देशमुख, शहरप्रमुख संजय मोरे, गजानन थरकुडे, शिवसेना वक्ता प्रा.विद्या संतोष होडे, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र बाबर, युवा सेना समन्वयक राजेश पलशीकर, युवासेना विभाग अध्यक्ष अमर कामठे, महेंद्र बनकर, जीतू कदम, शिरीष कोल्हटकर, सतीश कसबे, शाखा प्रमुख सूरज माने, अनिकेत सपकाल, समीर मुलानी, कुणाल वाघ, मंगेश उंद्रे, वीरभद्र गाभणे, रामभाऊ माने, सोमनाथ माने, लाला माने, वेताल माने, बालू माने, विशाल साखरे, प्रेम माने, अजय शेलार, संतोष सूर्यवंशी, मयूर बोरकर, गोटू पाटोले, सूरज अहिवले, अण्णा म्हस्के, सुमित पारखे, गौरव गायकवाड, शुभम जाधव, बालू यादव, विजय खवले, सुमित खवले, समीर नदाफ, रवी भोसले, निखिल कांबले, विमल वागलगावे, ज्योति अडागले, विजय मोरे, मंगल भिसे, रेणुका कांबले, जाहिरा नदाफ,रेशमा करडे, किरण देवकाते व शिवसैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
कार्यक्रम के आयोजक विभागप्रमुख दत्ता खवले ने कहा कि हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र को फिर से एक बार शिवसेना का मजबूत गढ़ बनाने का हमारा निर्धार है।  हड़पसर से ज्यादा से ज्यादा नगरसेवक शिवसेना पार्टी से चुनकर लाने के  लिए हम कड़ी मेहनत करेंगे। हम निष्ठावान शिवसैनिकों ने उद्धव ठाकरे साहब को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। भगवा झेंडा शान से लहराने के लिए जी जान लगा देंगे यह विश्वास उन्होंने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ