मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

लोककल्याण प्रतिष्ठान ने नवरात्रि पर महिलाओं के लिए दर्शन यात्रा का किया आयोजन

हड़पसर, अक्टूबर, (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
तुकईदर्शन स्थित लोककल्याण प्रतिष्ठान ने नवरात्रि उत्सव के अवसर पर महिलाओं के लिए मुफ्त सातारा-औंध की यमाईदेवी दर्शन यात्रा का आयोजन किया। यात्रा के दौरान महिलाओं की आयकॉन साध्वी सावित्रीबाई फुले के जन्मस्थल नायगांव में सभी महिलाओं ने उनकी समाधि पर माथा टेका। साथ ही इन महिलाओं ने यात्रा के दौरान नारायणपुर में दत्त दर्शन, केतकावले में बालाजी दर्शन, पाली में म्हालसा-खंडोबा दर्शन का भी लाभ लिया। पिछले 15 वर्षों से नवरात्रि पर्व के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर महिलाओं के लिए निःशुल्क देवीदर्शन यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस यात्रा की सारी योजना इन महिलाओं द्वारा बनाई जाती है, इसलिए उन्हें निर्णय लेने की पूरी आज़ादी मिलती है और सही मायने में आनंद लेने का मौका मिलता है। यह जानकारी लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने दी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ