मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

उंड्री विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पठन प्रेरणा दिवस

उंड्री, अक्टूबर, (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय उंड्री तालुका हवेली में डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती के अवसर पर ‘पठन प्रेरणा दिवस’ बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। 
विद्यालय की प्राचार्या सुरेखा माटे के शुभहाथों डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की प्रतिमा का पूजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने भाषण में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के कार्यों की सराहना की। यहां अध्यापिका सुनीता खोपडे, मुक्ता कटके, आरती ठाकरे, वैशाली आठवले, सीमा आदलिंगे, अर्चना कुंभारकर, पूनम वेदपाठक, प्रिया नडे, वैशाली वाघ, विनोद बाठे आदि के साथ अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन श्री राजेंद्र कुंभारकर और आभार प्रदर्शन मुक्ता कटके ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ