मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कर्तव्यपरायण वर्दीधारी महिला पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित


पुणे , अक्टूबर, (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क) 
फिल्म और थिएटर संस्था (महा. राज्य) , अपराध-विरोधी और भ्रष्टाचार-विरोधी सेल भारत और सूचना का अधिकार, पुलिस मित्र, पत्रकार सुरक्षा बल (भारत) द्वारा संयुक्त रूप से नवरात्रि उत्सव 2023 " वर्दी में नवदुर्गा उत्सव महिला शक्ति का सम्मान असाधारण उपलब्धि इस अवधारणा से संस्था की ओर से सांगवी पुलिस स्टेशन, पिंपरी पुलिस स्टेशन, वाकड पुलिस स्टेशन, शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन, बालगंधर्व पुलिस चौकी (डेक्कन), खडक पुलिस स्टेशन, स्वारगेट पुलिस स्टेशन, विश्रांतवाडी पुलिस स्टेशन ऐसे पुणे व पिंपरी चिंचवड शहर के 9 पुलिस स्टेशनों में जाकर नवदुर्गा कर्तव्यपरायण वर्दीधारी महिला पुलिस अधिकारियों को सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया तथा नवरात्रि पर्व की बधाई दी गई।

इस अवसर पर यहां फिल्म और थिएटर संस्था (महा. राज्य) के संस्थापक अध्यक्ष शुभम शशिकांत मोरे, सचिव चेतन गिरी, उपाध्यक्ष कुणाल देशमुख, निर्माता संजय भोसले, सिंधू थिएटरस् के मयूर चव्हाण, संचालिका अभिनेत्री अनुश्री ढम, अभिनेत्री रश्मी दहीरे, अँटी करप्शन के अवी लोंढे, रंगभूषाकार ओमकार जाधव, संकल्प भोसले, अनिल गायकवाड, सूरज लोणकर, केतन जाधव, अनिकेत जगताप, केतन सवाणे, अक्षय वाघमोडे व दोनों संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ