मनपा द्वारा राहत दिलाने के लिए कदम उठाया जाए : राकांपा की मांग
मुंढवा, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे महानगरपालिका में केशवनगर गांव वर्ष 2017 में शामिल किया गया। शामिल करने के बावजूद किसी भी तरह की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करायी गई हैं। अच्छी सड़क, पानी जैसे कई मुद्दे लंबित हैं। पूरी सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। केशवनगर गांव से 100 करोड़ टैक्स देने के बाद भी कोई सुविधा नहीं मिलती है।
नागरिकों को गड्ढों के कारण अपनी जान मुट्ठी में लेकर चलना पड़ता है। कई लोगों को रीढ़ की हड्डी में जोड़ों का दर्द और धूल ने ऐसा साम्राज्य फैला कर रख दिया है कि ऑक्सीजन लेवल कम होने लगा है। ऐसी कई समस्याओं से चलते केशवनगर की जनता त्रस्त हो गई है। पीड़ित जनता को राहत दिलाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की ओर से पुणे महानगरपालिका प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करके अतिरिक्त आयुक्त को मांग का निवेदन दिया गया। इस अवसर पर यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, हड़पसर ओबीसी सेल अध्यक्ष गणेश ढाकणे, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र कांबले, पुणे शहर महासचिव नीलकंठ माणिकशेट्टी, हड़पसर उपाध्यक्ष राजू चपले, महिला अध्यक्ष वैष्णवी सातव, बिना कट्टीमनी, गौरी पिंगले, मिलिंद करंडे, सचिन कदम, दयानंद मडोले, अनिकेत गागडे, सुरज वर्मा अभिषेक जरांडे आदि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ