मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे से हरंगुल के लिए विशेष गाड़ी

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए  पुणे-हरंगुल-पुणे के बीच विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 01487 पुणे-हरंगुल एक्सप्रेस दिनांक 10 से 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन पुणे से 06.10 बजे रवाना होकर 12.50 बजे हरंगुल पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी हड़पसर 06.22, केडगांव 06.40, दौंड 07.42 , जेऊर, केम, कुर्डूवाडी, बार्शी टाऊन तथा उस्मानाबाद में रुकेगी।
गाड़ी संख्या 01488 हरंगुल-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 10 से 31 अक्टूबर के बीच प्रतिदिन हरंगुल से 15.00 बजे रवाना होकर 21.00 बजे पुणे पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी उस्मानाबाद, बार्शी टाऊन, कुर्डूवाडी, केम, जेऊर, दौंड 19.35, केडगांव 19.47 तथा हड़पसर में 20.40 रुकेगी।
इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी के 03,  स्लीपर 05, थ्री एसी 04, सेकंड एसी 01 एवं फर्स्ट एसी 01 कोच रहेंगे।             
यात्रियों से अनुरोध है कि इस सेवा का लाभ उठाएं। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ