पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
गुरुवार, 5 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 11020 भुवनेश्वर-मुंबई कोणार्क एक्सप्रेस के पुणे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल का श्वान दस्ता और रेलवे सुरक्षा बल-थाने की संयुक्त टीम श्वान द्रोणा के साथ स्टेशन पर गाड़ी की नियमित जांच कर रही थी। गाड़ी के सामान्य श्रेणी कोच की बारीकी से जांच करते समय उन्हें कोच में एक ट्रॉली बैग मिला, जिसके पास कोई नहीं था। इसे श्वान ‘द्रोणा’ ने सूंघा और उसमें संदिग्ध वस्तुओं की मौजूदगी के बारे में अपने हैंडलर जवान को इशारा किया। रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा जांच करने पर ट्रॉली में लगभग 32 किलोग्राम वजन का नशीला पदार्थ गांजा पाया गया।
जब्त किए गए नशीले पदार्थ को जीआरपी-पुणे को सौंप दिया गया है और जीआरपी-पुणे थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है और कार्रवाई जारी है।
श्वान द्रोणा ने अपने सफल और उत्कृष्ट काम को दोहराया, जिसमें उसने कुछ दिन पहले ही एक गाड़ी में लगभग दो किलो नशीला पदार्थ जब्त करने में मदद की थी।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इंदु दुबे एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल श्री उदय सिंह पवार ने रेलवे सुरक्षा बल श्वान दल के जवानों का इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुनः अभिनंदन किया है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ