मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शोधकर्ता छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाए : आप द्वारा बार्टी महानिदेशक को निवेदन देकर की गई मांग

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
अनुसूचित जाति वर्ग 2022 के सभी शोधकर्ता छात्रों के लिए बार्टी के माध्यम से दी जानेवाली अनुसंधान छात्रवृत्ति (़फेलोशिप) पंजीकरण की तिथि से सभी पात्र विद्यार्थियों को मिलनी चाहिए। यह मांग आम आदमी पार्टी की ओर से बार्टी महानिदेशक को निवेदन देकर की गई है। 
इस अवसर पर यहां पुणे शहराध्यक्ष सुदर्शन जगदाले, अक्षय शिंदे, सुरेखा भोसले, प्रशांत कांबले, निरंजन अडागले, शिवाजी डोलारे, अमोल मोरे, निलेश वांजले, चांगदेव नेटके, आकाश मुनियान, विजय साठे व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। 
महानिदेशक ने उक्त निवेदन पर तत्काल संज्ञान लिया और पिछले पांच-छह माह से लंबित फेलोशिप सूची को दो दिनों के अंदर प्रकाशित करने का आश्वासन दिया। साथ ही मुख्य सचिव से पत्र-व्यवहार कर शेष मांगों को पूरा करने का भी आश्वासन महानिदेशक ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। 
पुणे शहर अध्यक्ष सुदर्शन जगदाले ने छात्रों की मांगें पूरी नहीं होने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ