एसएपी द्वारा महाराष्ट्र राज्य एनेस्थीसिया का 23 वां वार्षिक सम्मेलन का किया गया आयोजन
हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
चिकित्सा क्षेत्र में एनेस्थिसियोलॉजिस्ट की बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए क्लोरोफॉर्म से लेकर आधुनिक दवाओं तक एक लंबा सफर एनेस्थेटिस्ट तय कर चुके हैं।
ज्ञान और प्रैक्टिस का अनुभव बहुत महत्वपूर्ण है, हमें एक दूसरे से चर्चा करनी चाहिए और अपने अनुभव साझा करने चाहिए। चिकित्सा जगत में एनेस्थेटिस्ट महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कमजोर पक्ष का अध्ययन करना और अनुभवी का मार्गदर्शन लेना हर किसी के लिए जरूरी है। यह विचार सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज पुणे के डीन एवं डिप्टी कमांडेंट डॉ. डी. विवेकानंद ने व्यक्त किए।
सोसाइटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (एसएपी) द्वारा आईएसए के महाराष्ट्र राज्य एनेस्थीसिया (इसाकॉन महाराष्ट्र 2023) का 23 वां वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया था, तब उपस्थितों को संबोधित करते हुए डॉ. डी. विवेकानंद बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां आईएसए के नेशनल अध्यक्ष डॉ. एम. वी. भीमेश्वर, डॉ. आनंद भाटिया, डॉ. एच.के. साले, डॉ. अविनाश भोसले, डॉ. समीर सोहानी, डॉ. हेमंत शिंदे, डॉ. अशोक देशपांडे, डॉ. चारुता गडकरी, डॉ. सरिता स्वामी, डॉ. शुभांगी कोठारी, डॉ. राजेन्द्र पाटिल, डॉ. पल्लवी बुतियनी, डॉ. कल्याणी पाटिल, डॉ. संगीता चंद्रशेखर, डॉ. अभय संचेती आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थीसिया वार्षिक सम्मेलन आयोजन के अध्यक्ष डॉ. एच. के. साले ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में बड़े बदलाव हो रहे हैं, मरीजों की देखभाल बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें नेस्थेटिस्ट से लेकर शल्यक्रिया करनेवाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को बहुत सावधानी से काम करना पड़ता है।

इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थीसिया के नेशनल अध्यक्ष डॉ. एम. वी. भीमेश्वर ने कहा कि पुणे शहर में कई मेडिकल कॉलेज हैं। चिकित्सा पेशे में एनेस्थिसियोलॉजिस्ट का काम अच्छी तरह से प्रगति कर रहा है। यह प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 29 से अधिक शाखाएं, 200 से अधिक शहरों में चार हजार से अधिक सदस्य हैं। सूत्र-संचालन डॉ.पल्लवी बुटीयानी ने किया।

0 टिप्पणियाँ