आकुर्डी, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में आकुर्डी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगायी गई है, जिसे आज से यात्रियों के उपयोग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
आकुर्डी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर नवनिर्मित लिफ्ट का उद्घाटन माननीय सांसद श्री श्रीरंग आप्पा बारणे / लोकसभा-मावल के हाथों तथा मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री श्रीरंग आप्पा बारणे ने कहा कि नवनिर्मित लिफ्ट के लग जाने से स्टेशन पर आने वाले दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक एवं अन्य यात्रियों को निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा तथा वे प्लेटफार्म पर सुगमता से पहुंच सकेंगे।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे ने लिफ्ट के शुरू होने को यात्रियों के लिए सौगात बताया।
इस अवसर पर मुख्य परियोजना प्रबंधक प्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे तथा आभार मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. रामदास भिसे ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ