पुणे जिले में ‘मेरी मिट्टी मेरा देश’ अभियान का समापन
पुणे, अक्टूबर (जिमाका)
पुणे जिले में आजादी के अमृत जयंती वर्ष के अवसर पर ‘मेरी मिट्टी मेरा देश’ अभियान बहुत अच्छी तरह से कार्यान्वित किया गया है और नागरिकों में एकता की भावना निर्माण हुई है। यह विचार जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने व्यक्त किये हैं।
पुणे जिला परिषद के सभागृह में आयोजित ‘मेरी मिट्टी मेरा देश’ अमृत कलश यात्रा के समापन के अवसर पर वे बोल रहे थे। यहां जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश चव्हाण, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रकांत वाघमारे, जिला ग्रामीण विकास यंत्रणा के प्रकल्प संचालक शालिनी कडू, नगरपालिका प्रशासन के सह आयुक्त व्यंकटेश दुर्वास, उपायुक्त नगरपालिका दत्तात्रय लांघी, उपायुक्त विजय मुलीक आदि उपस्थित थे।
डॉ. देशमुख ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के अमृत जयंती वर्ष के अवसर पर चलाए गए अभियान ‘मेरी मिट्टी मेरा देश’ के तहत जिले के प्रत्येक गांव, प्रभाग में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। नागरिकों ने इसे अच्छा प्रतिसाद दिया। इस स्थान पर संकलित हुए अमृत कलश राजधानी दिल्ली में एकत्रित किए जाएंगे और उस स्थान पर अमृत वाटिका साकार की जाएगी।

पिछले 75 वर्षों में हमारे देश ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह प्रगति करते समय जिस-जिस ने योगदान दिया, उन शहीदों, वीर नायकों को नमन करने के लिए के लिए और देश के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम है। प्रतिदिन अपने कार्य, अपने आचरण से देश के प्रति अपनी देशभक्ति, संवेदना, कृतज्ञता की भावना को सदैव जागृत रखें।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रमेश चव्हाण ने कहा कि जिले में इस कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत स्तर, नगरपालिका स्तर पर वीरों को नमन, पंचप्राण शपथ जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले की 13 पंचायत समितियों, 17 नगरपालिकाओं व सभी गांवों में अमृत कलश संकलित किए गए। इस कार्यक्रम में सभी स्तरों से उस्फूर्त सहयोग मिला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय भावना जागृत करना है।
इस अवसर पर संकलित कलशों का गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पूजन किया गया। प्रातिनिधिक स्वरूप में बारामती, चाकण नगरपरिषद और मालेगांव नगरपंचायत के जिलाधिकारी के पास अमृत कलश सौंप दिए गए। जिले के शहीद जवानों के परिजनों के साथ ही सरकारी सेवा में कार्यरत कुछ पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थितों ने पंचप्राण शपथ ली तथा देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

0 टिप्पणियाँ