मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गोवा में राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र 164 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर

    गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा की मीनाक्षी ने 10 किलोमीटर स्क्रैच रेस और तीन किलो मीटर व्यक्तिगत परस्यूट में दो स्वर्ण पदक जीते। 200 मीटर दौड़ में ओडिशा की सरबनी नंदा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में पुरूषों में तमिलनाडु के प्रदीप सेंथिल कुमार ने और महिलाओं में दिल्ली की चंदा कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता।
    तैराकी में 800 मीटर फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग में दिल्ली के खुशाग्र रावत ने स्वर्ण पदक जीता। 100 मीटर बैकस्ट्रोक महिला वर्ग में महाराष्ट्र की पलक जोशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। साइक्लिंग ट्रैक रेस में पुरूषों के चार किलोमीटर टीम परस्यूट में सर्विसेज ने स्वर्ण, हरियाणा ने रजत और पंजाब ने कांस्‍य पदक जीता। पदक तालिका में महाराष्ट्र ने पहला स्थान बरकरार रखा है। महाराष्ट्र ने अब तक 60 स्‍वर्ण सहित कुल 164 पदक जीते हैं। सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने 43 स्‍वर्ण सहित कुल 74 पदक के साथ पदक दूसरे स्थान पर है। हरियाणा 32 स्वर्ण पदकों के साथ कुल नवासी पदक जीतकर तीसरे स्थान पर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ