मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल द्वारा अक्टूबर 2023 में बेहतर उपलब्धियां

पुणे, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल ने यात्री राजस्व के मामले में अक्टूबर 2023 में 47.01 लाख यात्रियों के परिवहन से 99.53 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया तथा मासिक लक्ष्य से 25.04% ज्यादा राजस्व प्राप्त किया एवं अक्टूबर 2022 की तुलना में  24.07% की वृद्धि दर्ज की।
टिकट चेकिंग के मामलों में अक्टूबर 2023 में 2.66 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हुआ  तथा मासिक लक्ष्य से 24.09% ज्यादा राजस्व की प्राप्ति हुई तथा अक्टूबर 2022 की तुलना में 01.1% की बढ़ोतरी दर्ज की है। अन्य विविध कोचिंग कार्यों से 9.89 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई तथा इसमें अक्टूबर 2022 की तुलना में 3.3% की वृद्धि दर्ज की गई।
मंडल द्वारा अक्टूबर 2023 में विभिन्न वस्तुओं की मालगाड़ियों का परिवहन कर 42.38 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया है इसके अंतर्गत ऑटोमोबाइल, पेट्रोलियम उत्पाद एवं शक्कर की मालगाड़ियों का परिवहन किया गया तथा मासिक लक्ष्य से 22.01% ज्यादा राजस्व की प्राप्ति हुई तथा अक्टूबर  2022 की तुलना में 41.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मंडल ने पार्सल सेवा के द्वारा 02.52 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त किया एवं अक्टूबर 2022 की तुलना में 7.4% की वृद्धि दर्ज की है। अन्य विविध वाणिज्य कार्यों से पुणे मंडल को 1.07 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हुआ तथा इसमें अक्टूबर 2022 की तुलना में 8.1% की वृद्धि दर्ज की गई है।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. स्वप्निल नीला के नेतृत्व के सक्रिय प्रयासों की अहम भूमिका यह उपलब्धियां हासिल करने में रही है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे (IRTS) द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ