मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारत का 54वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा

    केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की कि 54वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई-इफ्फी) 20 नवंबर 28 नवंबर 2023 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि भारत के बाजार की विश्व रैंकिंग 5वें नंबर पर है, जो भारत की मीडिया और मनोरंजन उद्योग की शक्ति दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह बाजार पिछले तीन वर्षों में 20 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि के साथ हर साल बढ़ रहा है। भारत में बनी फिल्में देश के कोने-कोने में छा गई हैं और अब दुनिया के दूर-दराज स्थानों तक पहुंच रही हैं।
 
मंत्री महोदय ने कहा कि इस वर्ष सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार विश्व सिनेमा के दीप्तिमान सितारे श्री माइकल डगलस को प्रदान किया जाएगाजिन्हें सिनेमाई जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है।
श्री ठाकुर ने बताया कि इफ्फी के अंतर्राष्ट्रीय वर्ग में प्राप्त फिल्मों की संख्या में तीन गुना वृद्धि देखी गई है और यह इफ्फी के लिए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उद्योग के आकर्षण का परिचायक है।
नए शुरू किए गए ओटीटी पुरस्कारों के बारे में उन्होंने कहा कि कोविड 19 महामारी के बाद से ओटीटी उद्योग ने भारत में बहुत वृद्धि की है और यह मंच हजारों लोगों को रोजगार दे रहा है। इस क्षेत्र के सालाना 28 प्रतिशत वृद्धि वाली गतिशीलता को देखते हुए मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफार्मों पर उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर्स को मान देते हुए इस पुरस्कार की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि 15 ओटीटी प्लेटफार्मों से 10 भाषाओं में कुल 32 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं और विजेता को दस लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
श्री अनुराग ठाकुर ने देश में तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इको-प्रणाली के बारे कहा कि सरकारें ऐसी संस्थाओं को पोषित करने के लिए एक समर्थन प्रणाली बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म क्षेत्र में स्टार्टअप इको-प्रणाली को बढ़ावा देने और देश के दूरदराज के इलाकों से प्रतिभाओं को पहचानने के लिए हमने क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो पहल की शुरूआत की थी। मंत्री महोदय ने बताया कि इस वर्ष के लिए इस खंड में 600 से अधिक प्रविष्टियां मिली हैं। इस वर्ष 75 विजेताओं के चयन से तीन वर्षों में ऐसे विजेताओं की कुल संख्या 225 हो जाएगी।
मंत्री महोदय ने इस बात का विशेष उल्लेख किया कि इस वर्ष के इफ्फी के सभी स्थलों में सभी सुविधाएं होंगी और उन तक दिव्यांगों की पहुंच होगी। दृष्टिबाधितों के लिए ऑडियो डिस्क्रिप्शनश्रवणबाधितों के लिए सांकेतिक भाषाकई भाषाओं में कंटेंट की डबिंग सबका साथ सबका विकास के मंत्र का प्रतीक होगा।
राज्य मंत्री डॉ एल मुरूगन ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कहा कि इफ्फी विश्व के सबसे बड़े फिल्म और सांस्कृतिक समारोहों में से एक है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी का नेतृत्व जाने-माने फिल्म निर्माता श्री शेखर कपूर कर रहे हैं।
यहां भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 54वें संस्करण की झलकियां पेश की जा रही हैं:
  1. इफ्फी के मुख्य आकर्षण में से एक सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (एसआरएलटीए) है, जो विश्व सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है। हॉलीवुड अभिनेता और निर्माता माइकल डगलसजो वर्तमान में विश्व सिनेमा में सबसे महान अंतरराष्ट्रीय हस्तियों में से एक हैंउन्हें अपनी पत्नी और प्रसिद्ध अभिनेत्री कैथरीन ज़ीटा-जोन्स के साथ इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
फिल्म और टेलीविजन उद्योग में 50 से अधिक वर्षों के साथमाइकल डगलस को दो ऑस्करपांच गोल्डन ग्लोब पुरस्कारएक प्राइमटाइम एमी पुरस्कार और अनगिनत अन्य सम्मान मिला है। वर्ष 2023 मेंउन्हें 76 वें फेस्टिवल डी कान्स में पाल्मे डी'ओर नामक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला है। उन्हें 'वॉल स्ट्रीटमें गॉर्डन गेको की भूमिका के लिए अकादमी पुरस्कार से लेकर फेटल एट्रेक्शनद अमेरिकन प्रेसिडेंटबेसिक इंस्टिंक्टट्रैफिक और रोमांसिंग द स्टोन जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों तक की भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। माइकल न केवल एक अभिनेता हैंबल्कि एक कुशल निर्माता भी हैं। उनकी कृतियों में वन फ्लाई ओवर द कुकूज नेस्ट और द चाइना सिंड्रोम जैसी दमदार फिल्में शामिल हैं। श्री डगलस अपने मानवीय प्रयासों के लिए जाने जाते हैं। वह न्यूक्लियर थ्रेट इनीशिएटिव संगठन के बोर्ड में हैं, जो मानवता को संकट में डालने वाले परमाणु और जैविक खतरों को कम करने पर केंद्रित है। उन्हें 1998 में संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत के रूप में भी नियुक्त किया गया था।
  1. 270 से अधिक फिल्मों को महोत्सव के दौरान चार स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा - आईनॉक्स पंजिम (4), माक्विनेज पैलेस (1), आईनॉक्स पोरवोरिम (4), जेड स्क्वायर सम्राट अशोक (2)
  1. 54वें इफ्फी के 'अंतर्राष्ट्रीय वर्गमें 198 फिल्में होंगी। इस बार इस वर्ग में 53वें इफ्फी की तुलना में 18 फिल्में अधिक हैं। इसमें 13 विश्व प्रीमियर, 18 अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर, 62 एशिया प्रीमियर और 89 इंडिया प्रीमियर होंगे। इस वर्ष इफ्फी को 105 देशों से रिकॉर्ड 2926 प्रविष्टियां प्राप्त हुईंजो पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तुतियां हैं।
  1. 'भारतीय पैनोरमा’ खंड में भारत की 25 फीचर फिल्में और 20 गैर-फीचर फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। फीचर सेक्शन में ओपनिंग फिल्म मलयालम फिल्मअट्टम हैऔर गैर-फीचर सेक्शन में मणिपुर से एंड्रो ड्रीम्स है।
  1. सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार इस साल बेस्ट वेब सीरीज (ओटीटी) अवॉर्ड की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य ओटीटी प्लेटफार्मों के समृद्ध कंटेंट और इसके रचनाकारों को मान देनाप्रोत्साहित करना और सम्मानित करना है। 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म से 10 भाषाओं में 32 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। समापन समारोह में घोषित होने वाली सीरीज को पुरस्कार राशि के रूप में प्रमाण पत्र और 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
  1. इस वर्ष के इफ्फी का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म वर्ग- इसमें आठ क्यूरेटेड सेक्शन होंगे। महत्वपूर्ण फिल्मों की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं -
  • ओपनिंग फिल्मकैचिंग डस्ट निर्देशक: स्टुअर्ट गैट यूनाइटेड किंगडम | (इंटरनेशल प्रीमियर)- इस थ्रिलर फिल्म में प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय अभिनेताएरिन मोरियार्टीजय कर्टनीदीना शिहाबीरयान कोरजोस अल्टिटगैरी फैनिन और ओल्वेन फॉरे काम कर रहे हैं। स्टुअर्ट गैट मिश्रित एशियाई विरासत के एक पुरस्कार विजेता ब्रिटिश फिल्म निर्माता हैं जिनकी कहानियां अक्सर सामयिक सामाजिक विषयों से प्रभावित होती हैं।
  • मिड-फेस्ट फिल्मअबाउट ड्राई ग्रासेज निर्देशन: नूरी बिल्गे सीलान फ्रांस | (इंडिया प्रीमियर) - यह प्रसिद्ध निर्देशक का एक तुर्की ड्रामा है, जिन्होंने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। उनकी फ़िल्म विंटर स्लीप (2014) ने कान फिल्म फेस्टिवल में पाल्मे डी'ओर पुरस्कार प्राप्त किया थाजबकि उनकी छह फिल्मों को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए तुर्की की प्रस्तुति के रूप में चुना गया है। इसमें 'अबाउट ड्राई ग्रासेसभी शामिल है। यह फिल्म इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल के कॉम्पिटिशन सेक्शन में भी थी। इसकी प्रसिद्ध अभिनेत्री मर्व दिज़दार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए पुरस्कृत किया गया था
  • समापन फिल्मद फेदरवेट | निर्देशक: रॉबर्ट कोलोडनी संयुक्त राज्य अमेरिका | (एशिया प्रीमियर) - यह 2023 की एक अमेरिकी बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो एक स्टार एथलीट की बायोपिक के माध्यम से मिथकीय और आधुनिक स्टारडम की कल्पना को उजागर करती है। इसे क्लासिक "सिनेमा वेरिटे" (यथार्थवादी सिनेमा) शैली में तैयार किया गया है। रॉबर्ट कोलोडनी एक बहुमुखी अमेरिकी निर्देशकलेखक और छायाकार हैं। फिल्म का प्रीमियर सितंबर, 2023 में 80 वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। रॉबर्ट ने कई फिल्मों के लिए फोटोग्राफी निर्देशक के रूप में कार्य किया और विभिन्न पुरस्कार विजेता फिल्मों और वृत्तचित्रों का निर्देशन भी किया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता वर्ग में 15 फीचर फिल्मों (12 अंतर्राष्ट्रीय + भारतीय) को प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कारगोल्डन पीकॉक और 40 लाख रुपये के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म के अलावा ज्यूरी सर्वश्रेष्ठ निर्देशकसर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष)सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला)विशेष जूरी पुरस्कार श्रेणी में भी विजेताओं का निर्धारण करेगी। फिल्मों की सूची अनुलग्नक में दी गई है और उनका विवरण इफ्फी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है।
  • बेस्ट फीचर फिल्म डेब्यू डायरेक्टर - 5 अंतर्राष्ट्रीय + भारतीय फिल्में प्रतिष्ठित सिल्वर पीकॉक के लिए इस वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगीनकद पुरस्कार के रूप में 10 लाख रुपये और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। फिल्मों की सूची अनुलग्नक में दी गई है और उनका विवरण इफ्फी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है।
  • अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी – जाने-माने भारतीय फिल्म निर्माता और अभिनेता श्री शेखर कपूर (अध्यक्ष), पुरस्कृत स्पेनिश सिनेमैटोग्राफर जोस लुइस अल्केनमार्चे डु कान्स के प्रतिष्ठित पूर्व प्रमुख जेरोम पैलार्डफ्रांस के विपुल फिल्म निर्माता कैथरीन डसार्टऑस्ट्रेलिया से प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हेलेन लीके।
  • फेस्टिवल कैलाइडोस्कोप इस वर्ष प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों की सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार विजेता फिल्मों को इफ्फी कैलिडोस्कोप में शामिल किया गया है। 19 फिल्में कानवेनिससाओ पाउलोरॉटरडैमसांता बारबरास्टॉकहोम आदि जैसे समारोहों से ली गई हैं।
  • दुनिया का सिनेमा खंड में प्रविष्टियों के माध्यम से 103 फिल्में शामिल हैंजो दुनिया भर के सिनेमाघरों से सौंदर्यबोध और कथा वस्तुओं वाली फिल्मों में शामिल हैं। पिछले वर्षों (77) की तुलना में इनकी संख्या इस बार अधिक है।
  • डॉक्यू-मोंटाज वर्ग का परिचय- दुनिया भर के मनमोहक वृत्तचित्रों का समुच्चय है।
  • एनीमेशन वर्ग के हवाले से अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय एनीमेशन फिल्मों को क्यूरेट करने के लिए महोत्सव का विस्तार किया गया हैजिसमें एक व्यापक लाइन अप शामिल है। सौंदर्यवादी रूप से सरल और कथात्मक रूप से अचंभित कर देने वाली पोलैंड की आधिकारिक फिल्म ओसर की प्रविष्टि सहित एनिमेटेड फिल्में - द पीजेंट्स (डीआईआर: डीके वेल्चमैनह्यूग वेल्चमैन) फिल्में शामिल हैं। इनमें भारतीय एनीमेशन फिल्मों को भी रखा गया है।
  • पुनर्स्थापित क्लासिक्स वर्ग की शुरूआत- राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन (एनएफएचएम) के तहत एनएफडीसी-एनएफएआई द्वारा भारतीय क्लासिक्स के क्षतिग्रस्त सेल्युलाइड रीलों से सात विश्व स्तरीय फिल्मों को दुरुस्त किया गया है, जिनकी सूची इस प्रकार है-
  • विद्यापति (1937) बांग्ला, निर्देशक: देवकी बोस
  • श्यामची आई (1953), मराठीनिर्देशक: पी.के.
  • पाताल भैरवी (1951), तेलुगुनिर्देशक: के.वी. रेड्डी
  • गाइड (1965), हिंदीनिर्देशक: विजय आनंद
  • हकीकत (1964), हिंदीनिर्देशक: चेतन आनंद
  • कोरस (1974) बांग्लानिर्देशक: मृणाल सेन
  • बीस साल बाद (1962), हिंदीनिर्देशक: बीरेन नाग
  • इसके अलावाइस खंड में तीन अंतर्राष्ट्रीय पुनर्स्थापित फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगीजिनमें वेनिस के द एक्सोरिस्ट एक्सटेंडेड डायरेक्टर कट और सर्गेई परजानोव की शैडोज़ ऑफ फॉरगॉटन एनसेस्टर्स शामिल हैं।
  • यूनेस्को फिल्में - यूनेस्को के आदर्शों को प्रतिबिंबित करने वाली फिल्में: अंतर्राष्ट्रीय + भारतीय फिल्में। फिल्मों की सूची अनुलग्नक में दी गई हैं और उनका विवरण इफ्फी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है।
  • सुलभ फिल्में 54वें इफ्फी में यह सुनिश्चित करने की सुविधा होगी कि विशेष रूप से दिव्यांग महोत्सव प्रतिनिधि सभी स्क्रीनिंग और अन्य स्थानों तक पहुंच सकें। उत्सव को सभी के लिए एक समावेशी और सुलभ अवसर बनाना समावेशिता की दिशा में उठाया गया एक कदम है।
  • विशेष रूप से दिव्यांग प्रतिनिधि
  • दृष्टिबाधितों के लिएफिल्मों के साथ एम्बेडेड ऑडियो विवरण  सिर्फ एक बंदा काफी है और शेरशाह
  • श्रवण-बाधितों के लिए: फिल्मों के साथ एम्बेडेड साइन लैंग्वेज - 83 और भाग मिल्खा भाग
  • एकाधिक भाषा डबिंग - कई भारतीय पैनोरमा फिल्में अपने "स्मार्टफोन और ईयरफोनका उपयोग करके पसंदीदा भाषा में डबिंग के साथ देखने के लिए उपलब्ध होंगी। इफ्फी ने इसके लिए 'सिनेडुब्सऐप के साथ साझेदारी की हैजिसे निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। ऐप के माध्यम से कई डब उपलब्ध होंगे। जिस भाषा में थिएटर में फिल्म चलाई जा रही हैउसके अलावा अन्य भाषाओं में भी यह उपलब्ध होगी।
  • इफ्फी के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में 40 से अधिक महिला फिल्म निर्माताओं की फीचर फिल्में।
  1. मास्टर क्लासेस और इन-कन्वर्सेशन सत्र- प्रतिष्ठित फिल्म निर्माताओंछायाकारों और अभिनेताओं के साथ 20 से अधिक 'मास्टरक्लासऔर 'इन कन्वर्सेशनसत्रों के साथयह एक रोमांचक सप्ताह होने का वादा करता है। फेस्टिवल माइलपणजीगोवा में पुनर्निर्मित और नवीनीकृत कला अकादमी में होगा। माइकल डगलसब्रेंडन गाल्विनब्रिलेंटे मेंडोज़ासनी देओलरानी मुखर्जीविद्या बालनजॉन गोल्डवाटरविजय सेतुपतिसारा अली खानपंकज त्रिपाठीनवाजुद्दीन सिद्दीकीकेके मेननकरण जौहरमधुर भंडारकरमनोज बाजपेयीकार्तिकी गोंजाल्विसबोनी कपूरअल्लू अरविंदथियोडोर ग्लकगुलशन ग्रोवर और इस सूची में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सितारे शामिल हैं।
  1. गाला प्रीमियर - पिछले साल शुरू हुए गाला प्रीमियर्स का विस्तार किया जा रहा है। इफ्फी में इन फिल्म प्रीमियर में उनके अभिनेता और प्रतिभाएं अपनी फिल्मों का प्रचार करने के लिए इफ्फी में मौजूद रहेंगी।
  1. वर्चुअल इफ्फीमास्टरक्लासवार्तालाप सत्रपैनल चर्चा और इफ्फी के 54वें संस्करण के उद्घाटन/समापन समारोह को बुक माय शो ऐप के माध्यम से ऑनलाइन देखा जा सकता है। पंजीकरण शुल्क मामूली रखा जाएगा।
  1. फिल्म बाजार- इफ्फी संक्षेप में "विश्व सिनेमा का उत्सवहै। इसके साथ ही एनएफडीसी द्वारा "सिनेमा के व्यवसायके लिए एक फिल्म बाजार का आयोजन किया जाता है। इफ्फी का फिल्म बाजार दक्षिण एशिया में सबसे बड़े वैश्विक फिल्म बाजार में से एक के रूप में विकसित हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओंनिर्माताओंबिक्री एजेंटों और उत्सव प्रोग्रामर के हवाले से संभावित रचनात्मक और वित्तीय सहयोग के संबंध में एक आदर्श इको-प्रणाली के रूप में कार्य करता है। इस तरह "एनएफडीसी फिल्म बाजार के 17वें संस्करण में इसके कार्यक्षेत्र का विस्तार किया जाएगा
  • फिल्म बाजार में मंडप और स्टॉल -
  1. वीएफएक्स और टेक पवेलियन - एक नए क्यूरेटेड "वीएफएक्स एंड टेक पवेलियनको फिल्म बाजार में एकीकृत किया गया हैजिसे समुद्र के सामने तैयार किया गया है। यह फिल्म निर्माताओं को नवीनतम नवाचारों से अवगत कराएगान केवल "टेकिंग द शॉटके पारंपरिक तरीके से कहानी कहने की संभावनाओं की पड़ताल करने के लिएबल्कि अनंत संभावनाओं के साथ "क्रिएटिंग द शॉटके बारे में भी।
  1. अंतर्राष्ट्रीय फिल्म आयोगों और भारतीय राज्यों के कई स्टॉल उनके स्थानों और प्रोत्साहन योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए होंगे।
  1. फिल्म से संबंधित प्रोडक्शंस हाउससंस्थानोंसंघों आदि के कई स्टाल।
  • वृत्तचित्र और गैर-फीचर परियोजनाओं/फिल्मों का परिचय
  • "ज्ञान श्रृंखलाफिल्म निर्माण और वितरण के महत्वपूर्ण पहलुओं के साथ-साथ चयनित फिल्म निर्माताओंदेशों और राज्यों के मद्देनजर गहन चर्चा सत्र शामिल करने के लिए तैयार किया गया।
  • पिछले साल शुरू हुए, 'बुक टू बॉक्स ऑफिस' खंड ने 'द स्टोरी इंकके साथ साझेदारी की है। इसका मुख्य उद्देश्य रचनात्मक लेखकों को अपना काम प्रस्तुत करने के लिए एक मंच प्रदान करना और इन कहानियों को निर्माताओं और मंच के प्रमुखों को पेश करना है।
  • कुल मिलाकर उत्पादनवितरण या बिक्री के लिए फिल्म बाजार के 17वें संस्करण में 300 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म परियोजनाएं क्यूरेट और प्रदर्शित की जाएंगी।
  1. 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो (सीएमओटी): माननीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर की पहल। इस पहल का उद्देश्य फिल्म निर्माण के विभिन्न व्यवसायों से युवा रचनात्मक प्रतिभाओं की पहचान करनाप्रोत्साहित करना और पोषण करना है। शॉर्ट्स टीवी वैचारिक प्रोग्रामिंग पार्टनर हैजो टीवी परमोबाइल परऑनलाइन और सिनेमाघरों में उपलब्ध उच्च गुणवत्ता वाली लघु फिल्मों और श्रृंखलाओं की दुनिया की सबसे बड़ी श्रृंखला पेश करता है। इन चयनित 'क्रिएटिव माइंड्सको 'फिल्म चैलेंजके लिए टीमों में विभाजित किया गया है। यह 48 घंटों में एक लघु फिल्म बनाने के लिए है। इस वर्ष उम्मीदवारों के पास विशेष रूप से सिनेमा के मास्टर्स द्वारा क्यूरेट की गई पेशेवर कक्षाएं भी होंगी और भर्ती के लिए 20 से अधिक अग्रणी कंपनियों के साथ एक "प्रतिभा शिविरआयोजित किया जाएगा।
  1. इफ्फी सिने-मेला इफ्फी न केवल सिनेमाई उत्कृष्टता का प्रदर्शन हैबल्कि सांस्कृतिक विविधता का उत्सव भी है। इस वर्षइफ्फी सिने-मेला सिनेमाई उत्सवों के लिए एक शानदार पहल होगी। इसके लिए उपस्थित लोग और यहां तक कि अन्य लोग जैसे कि स्थानीय लोग और पर्यटक जो इफ्फी के लिए पंजीकृत नहीं हैं, वे भी सिनेमाकलासंस्कृतिशिल्पखान-पान आदि से संबंधित रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।
  1. अन्य आकर्षण: इफ्फी को दुनिया के लिए भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक समारोहों में से एक के रूप में बढ़ाने के लिए ओपन एयर स्क्रीनिंगकारवांशिगमोत्सवगोवा कार्निवलसेल्फी पॉइंटइफ्फी मर्चेंडाइज आदि का आयोजन किया गया।
  1. महोत्सव स्थलों की ब्रांडिंग और सजावट : एनएफडीसी और ईएसजी ने महोत्सव स्थलों की पूरी सजावट और ब्रांडिंग के लिए एनआईडीअहमदाबाद के साथ साझेदारी की है।
  1. भारत की संस्कृतियों का उत्सव (5 दिन) फिल्म स्क्रीनिंग को रेखांकित करते हुएगाला प्रीमियर्स और अपने-अपने क्षेत्रों का प्रदर्शन करने के लिए फिल्म प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा का परिचय देंगी।
  • 22 वीं: पूर्व: बांग्लाउड़ियाअसमियामणिपुरी और उत्तर पूर्वी बोलियां
  • 23 वां: दक्षिण 1: तमिल और मलयालम
  • 24 वीं: उत्तर: पंजाबीडोगरीभोजपुरीराजस्थानीउर्दूछत्तीसगढ़ी
  • 25 वां: पश्चिम: कोंकणीमराठीगुजराती
  • 26 वां: दक्षिण 2: कन्नड़ और तेलुगु
6. इफ्फी की आधिकारिक वेबसाइट https://iffigoa.org/. पर दैनिक घोषणाएं और अपडेट देखे जा सकते हैं।
7. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालयभारत सरकार राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के माध्यम से गोवा राज्य सरकार के साथ संयुक्त रूप से अपनी एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ईएसजी) के माध्यम से 20 से 28 नवंबर, 2022 तक गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का आयोजन कर रहा है।
8. इफ्फी दुनिया के 14 सबसे बड़े और सबसे प्रतिष्ठित 'अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता फीचर फिल्म समारोहोंमें से एक हैजिसे अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (एफआईएपीएफ) द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह विश्व स्तर पर फिल्म समारोहों को नियंत्रित करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था है। कानबर्लिन और वेनिस जैसे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह ऐसे अन्य प्रतिष्ठित उत्सव हैंजो इस श्रेणी के तहत एफआईएपीएफ द्वारा मान्यता प्राप्त हैं।
9. यह वार्षिक सिनेमाई समारोह वर्षों से विश्व और भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों का गंतव्य रहा हैजिसमें भारत के फिल्म उद्योग के साथ-साथ दुनिया भर के दिग्गज प्रतिनिधिअतिथि और वक्ता इसकी शोभा बढ़ाते हैं।
अनुलग्नक
54वां इफ्फी 2023
फिल्म सूची - प्रतियोगिताएं
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता (आईसी) - 15 फिल्में
 
 
बेस्ट डेब्यू फीचर फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर अवार्ड (बीडी) - फिल्में
 
 
आईसीएफटी यूनेस्को गांधी पदक पुरस्कार - 10 फिल्में

अंड्रेगोगी | निर्देशक रेगास भानुतेजा इंडोनेशिया | 2023 | इन्डोनेशियाई | 110' | आईसी

ब्लागाज लेसंस | निर्देशक: स्टीफन कोमांदारेव बुल्गारियाजर्मनी | 2023 | बल्गेरियाई | 114' | आईसी

बोस्नियाई पॉट निर्देशन: पावो मारिनकोविच क्रोएशिया | 2023 | क्रोएशियाईजर्मन | 103' | आईसी

एंडलेस बॉर्डर्स निर्देशक: अब्बास अमीनी इस्लामी गणराज्य ईरान | 2023 | फारसी | 111' | आईसी

हॉफमैन्स फैरी टेल्स निर्देशक: टीना बरकलाया रूसी संघ | 2023 | रूसी | 88' | आईसी

लुबो | निर्देशन: जियोर्जियो डिरिट्टी इटलीस्विट्ज़रलैंड | 2023 | इतालवीस्विस जर्मनजेनिश | 181' | आईसी

मेजर्स ऑफ मैन निर्देशन: लार्स क्रुम जर्मनी | 2023 | जर्मन | 116' | आईसी

पार्टी ऑफ फूल्स अरनॉड डेस पल्लीरेस फ्रांस | 2023 | फ्रेंच | 122' | आईसी

द अदर विंडो निर्देशक: माअयान रिप्प इज़राइल | 2022 | हिब्रू | 83' | आईसी

वुमन ऑफ | लेखक: स्ज़ुमोव्स्कामाइकल एंगलर्ट पोलैंड | 2023 | पोलिश | 132' | आईसी

असोग | निर्देशक: शान डेवलिन कनाडा | 2023 | अन्यतागालोग | 99' | आईसी

डाइ बिफोर डेथ निर्देशक: अहमद इमामोविच बोस्निया और हर्जेगोविना | 2023 | बोस्नियाई | 94' | आईसी

कंतारा | निर्देशक: ऋषभ शेट्टी भारत | 2022 | कन्नड़ | 150' | आईसी

सना निर्देशक: सुधांशु सरिया भारत | 2023 | हिंदी | 119' | आईसी

मीरबेन | निर्देशक: मृदुल गुप्ता भारत | 2022 | कर्बी | 89' | आईसी

ऑलमोस्ट एंटायरली अ स्लाइट डिजास्टर निर्देशक उमुत सुबासी तुर्की | 2023 | अंग्रेज़ीतुर्की | 88' | बीडी

लेट मी गो निर्देशन: मैक्सिम रैपज़ स्विट्ज़रलैंड | 2023 | फ्रेंच | 92' | बीडी

ओकारिना | निर्देशक: अल्बान ज़ोगजानी अल्बानिया | 2023 | अल्बेनियनअंग्रेज़ी | 92' | बीडी

स्लीप | निर्देशक: जेसन यू दक्षिण कोरिया | 2023 | कोरियाई | 95' | बीडी

वेन द सीडलिंग्स ग्रो निर्देशक रेगर आजाद काया सीरियाई अरब गणराज्य | 2022 | अरबीकुर्द | 83' | बीडी

ढाई आखर निर्देशक: परवीन अरोड़ा भारत | 2023 | हिंदी | 98 ' | बीडी

इरत्ता | निर्देशक: रोहित एम.जी. कृष्णन भारत | 2023 | मलयालम | 112 ' | बीडी

ए हाउस इन यरूशलेम | निर्देशक: मुयाद अलायन फिलिस्तीनब्रिटेनजर्मनीनीदरलैंडकतर | 2022 | अंग्रेज़ीअरबीहिब्रू | 103' | आईसीएफटी यूनेस्को

सिटिजन सेंट : तिनातिन कजिरिश्विली जॉर्जिया | 2023 | जॉर्जियाई | 100' | आईसीएफटी यूनेस्को

ड्रिफ्ट | निर्देशक: एंथनी चन ब्रिटेनफ्रांसग्रीस | 2023 | अंग्रेज़ीग्रीक | 93' | आईसीएफटी यूनेस्को

इट्स सिरा निर्देशन: एपोलिन ट्राओरे बुर्किना फासोफ्रांसजर्मनीसेनेगल | 2023 | फ्रेंचफुला | 122' | आईसीएफटी यूनेस्को

कालेव | निर्देशक: ओव मस्टिंग एस्टोनिया | 2022 | एस्टोनियाईरूसी | 94' | आईसीएफटी यूनेस्को

द प्राइज | निर्देशक: पॉल फौजान अगस्ता इंडोनेशिया | 2022 | इन्डोनेशियाई | 96' | आईसीएफटी यूनेस्को

द सुगर एक्सपेरिमेंट निर्देशक: जॉन टॉर्नब्लैड स्वीडन | 2022 | स्वीडिश | 91' | आईसीएफटी यूनेस्को

मंडली | निर्देशक: राकेश चतुर्वदी ओम भारत | 2023 | हिंदी | 118' | आईसीएफटी यूनेस्को

मलिकापुरम | निर्देशक: विष्णु शशि शंकर भारत | 2022 | मलयालम | 121' | आईसीएफटी यूनेस्को

रबिन्द्र काब्य रहस्य निर्देशक: सायंतन घोसन भारत | 2023 | बांग्ला | 115' | आईसीएफटी यूनेस्को

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ