मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य रेल पुणे-दानापुर के बीच 8 अतिरिक्त पूजा-दिवाली-छठ सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगा

मुंबई, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
    मध्य रेल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पुणे-दानापुर के बीच 8 अतिरिक्त पूजा/दिवाली/छठ त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। विवरण इस प्रकार हैं :
1) पुणे-दानापुर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल-4 सेवाएं (20 एलएचबी कोच)

01105 पुणे-दानापुर सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक स्पेशल सोमवार और गुरुवार यानी दिनांक 13.11.2023 और 16.11.2023 (2 ट्रिप) को पुणे से 06.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11.40 बजे दानापुर पहुंचेगी।

01106 दानापुर- पुणे सुपर-फास्ट द्वि-साप्ताहिक स्पेशल मंगलवार और शुक्रवार यानी दिनांक 14.11.2023 और 17.11.2023 (2 यात्राएं) को दानापुर से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19.45 बजे पुणे पहुंचेगी।

हॉल्ट : हडपसर, दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. बक्सर और आरा

संरचना :
 20 एलएचबी कोच जिसमें छह एसी 3-टियर, 12 एसी 3-टियर इकोनॉमी क्लास, एक लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन और एक जेनरेटर कार।

2) पुणे-दानापुर सुपर-फास्ट स्पेशल-4 सेवाएं (16 आईसीएफ कोच)

01449 पुणे-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 18.11.2023 और 25.11.2023 (2 ट्रिप) को पुणे से 06.35 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11.40 बजे दानापुर पहुंचेगी।

01450 दानापुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 19.11.2023 और 26.11.2023 (2 ट्रिप) को दानापुर से 13.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 19.40 बजे पुणे पहुंचेगी।

 हॉल्ट: दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. बक्सर और आरा.

 संरचना 
: 16 आईसीएफ कोच जैसे: 4 द्वितीय श्रेणी सीटिंग, 12 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 गार्ड ब्रेक वैन सहित।
 
आरक्षण : ट्रेन नंबर 01105 और 01449 की अतिरिक्त यात्राओं के लिए बुकिंग 12.11.2023 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुलेगी।
 
 समय और हाल्ट की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें।
    यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, मुख्यालय, मुंबई द्वारा जारी की गई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ