हड़पसर, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
ससाणेनगर हिंगणे टाऊनशिप-योगीराज कॉम्प्लेक्स, गणेश पार्क से गणेश मंदिर के बीच केबल बिछाने के लिए एक साल पहले फुटपाथ खोदा गया था, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है। इसके कारण आए दिन वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली बच्चों, दिव्यांग राहगीरों के साथ दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्या यह देखने की जिम्मेदारी महानगरपालिका अधिकारियों की नहीं है कि संबंधित केबल कंपनी ने फुटपाथ की मरम्मत की है या नहीं, क्या वे आम नागरिकों की जान जाने के बाद इसकी मरम्मत करेंगे? यह आक्रोशपूर्ण सवाल मानवतावादी समाज सेवा संघटना के सचिव अशोक जाधव ने उठाया है। मनोज देसाई, शैलेंद्र चव्हाण, दीपक परदेशी, रोहन ससाणे, दिपाली माटे ने कहा कि सड़क, फुटपाथ खोदने से पहले महानगर पालिका के संबंधित विभाग से धरोहर राशि संचित की जाती है। नियम यह है कि काम पूरा होने के बाद मरम्मत ठीक से हुई है या नहीं, यह देखने के बाद ही रकम वापस की जाने का नियम है। महानगरपालिका के अधिकारीयों द्वारा वातानुकूलित चैंबर में बैठकर निरीक्षण किया गया और जमा राशि संबंधित केबल कंपनी को दे दी गई है? क्या महानगरपालिका के अधिकारी यह भूल गए कि आम नागरिक प्रशासन को टैक्स देते हैं, जिससे प्रशासन चलता है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या जनहानि के बाद फुटपाथ की मरम्मत कराई जाएगी?

0 टिप्पणियाँ