पुणे, नवंबर (जिमाका)
कृषि विभाग ने रबी सीजन 2023 में सामान्य एवं आदिवासी वर्ग के लिए ज्वार, गेहूं, चना, करडई व अलसी की फसलों के लिए आयोजित फसल प्रतियोगिता में जिले के किसानों को भाग लेने के लिए 31 दिसम्बर 2023 तक आवेदन करने का आह्वान कृषि विभाग ने किया है।
राज्य में फसल की उत्पादकता बढ़ाने के लिए अलग-अलग हिस्सों में किसानों द्वारा तरह-तरह के प्रयोग किए जाते हैं और उत्पादकता बढ़ाई जाती है। ऐसे प्रयोगशील किसानों को प्राप्त उत्पादकता के संबंध में प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत करने के लिए फसल प्रतियोगिता लागू की जाती है। फसल प्रतियोगिता तालुका स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी और प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेता किसानों का चयन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सामान्य समूह के लिए 300 रुपये और आदिवासी समूह के लिए 150 रुपये के अनुसार प्रत्येक फसल के लिए अलग-अलग प्रवेश शुल्क होगा। प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले किसान के पास स्वयं के नाम से भूमि होनी चाहिए तथा वह स्वयं फसल करता होना चाहिए। एक समय में एक से अधिक फसल के लिए आप प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगी के पास अपने खेत में उस फसल के संबंध में कम से कम 40 आर क्षेत्र की निरंतर खेती होनी चाहिए।
आवेदन पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन (प्रपत्र-ए), निर्धारित प्रवेश शुल्क के भुगतान की रसीद, 7/12, 8-ए की प्रतिलिपि, आदिवासी होने पर जाति प्रमाण पत्र, संबंधित 7/12 पर किसान द्वारा घोषित क्षेत्र का चिह्नित नक्शा, बैंक खाते का चेक/ पासबुक के पहले पेज की फोटो कॉपी जैसे दस्तावेज संलग्न करना जरूरी होगा।
सामान्य एवं आदिवासी किसानों के लिए फसलवार पुरस्कार तालुका स्तर पर प्रथम स्थान के लिए 5 हजार रुपये, दूसरे स्थान के लिए 3 हजार रुपये और तीसरे स्थान के लिए 2 हजार रुपये, जिला स्तर पर क्रमशः 10 हजार रुपये, 7 हजार रुपये है व 5 हजार रुपये तथा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर 50 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर 40 हजार रुपये एवं तृतीय स्थान पर 30 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
इस योजना की अधिक जानकारी के लिए https://krishi.maharashtra.gov.in इस कृषि विभाग की वेबसाइट पर या संबंधित तालुका कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें। यह अपील कृषि संचालक (विस्तार व प्रशिक्षण) दिलीप झेंडे ने की है।

0 टिप्पणियाँ