पुणे, नवंबर (जिमाका)
भारत सरकार के सांस्कृतिक कार्य विभाग के तहत राजा राममोहन राय ग्रंथालय प्रतिष्ठान, कोलकाता की समान वित्त पोषण और असमान वित्त पोषण योजना के लाभ के लिए 2023-24 के लिए सरकार मान्यता प्राप्त ग्रंथालयों ने प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में 30 नवंबर तक भेजने की अपील की गई है।
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सार्वजनिक ग्रंथालयों के समग्र विकास के लिए समान और असमान वित्त पोषण योजनाएँ लागू की जाती हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु नियम, शर्तें एवं नमूना आवेदन पत्र प्रतिष्ठान की http://rrrlf.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। समान निधि योजना के तहत भवन निर्माण एवं विस्तार वित्त पोषण योजना के तहत 25 लाख रुपये निधि देय है। समान निधि योजना के तहत अन्य योजनाओं का लाभ केन्द्र पद्धति द्वारा प्रदान किए जाने से अन्य योजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किए जाने चाहिए।
असमान निधि योजना के तहत ग्रंथालय सेवाएं प्रदान करनेवाली स्वयंसेवी संस्थाओं को ग्रंथ, उपकरण सामग्री फर्नीचर, भवन निर्माण और विस्तार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसमें फर्नीचर क्रय हेतु 4 लाख रूपये एवं भवन निर्माण हेतु 10 से 15 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देय है।
राजा राममोहन राय ग्रंथालय प्रतिष्ठान ‘ज्ञान कोपरा’ विकसित करने के लिए 2 लाख 50 हजार रुपए, विशेष आधुनिकीकरण के लिए 2 लाख रुपए, 50, 60, 75, 100, 125, 150 जैसे जयंती वर्ष मनाने के लिए 6 लाख 20 हजार रुपए, भवन विस्तार के लिए 10 लाख रुपए, राष्ट्रीयस्तर सेमिनार के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए, कार्यशाला के लिए 2 लाख 50 हजार, प्रशिक्षण कक्षाओं और जागरूकता कार्यक्रमों के लिए 3 लाख रुपये और बाल ग्रंथालय और राजा राममोहन राय पुस्तकालय ‘बाल कोपरा’ की स्थापना के लिए 6 लाख 80 हजार रुपये वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
ग्रंथालयों की योजना का प्रस्ताव आवश्यक दस्तावेजों के साथ अंग्रेजी या हिंदी भाषा में चार प्रतियों में संबंधित जिला ग्रंथालय अधिकारी कार्यालय में 30 नवंबर 2023 तक जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला ग्रंथालय अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें। यह जानकारी ग्रंथालय संचालक दत्तात्रय क्षीरसागर ने दी है।

0 टिप्पणियाँ