शिवसेना-उद्धव बाला साहेब ठाकरे पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर पूछा है कि क्या आचारसंहिता में बदलाव किये गये हैं। मुम्बई में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कर्नाटक और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में देवी-देवताओं और धर्म के नाम पर चुनाव प्रचार और वायदों की घोषणा के मद्देनजर आयोग से यह सवाल पूछा गया है। उद्धव ठाकरे ने याद दिलाया कि महाराष्ट्र में 1987 में विले पर्ले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का उपचुनाव हिन्दुत्व के मुद्दे पर लड़ा गया था। इस कारण निर्वाचन आयोग ने शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के मताधिकार को निरस्त कर दिया था।

0 टिप्पणियाँ