मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विश्व कौशल प्रतियोगिता के पूर्व-चयन के लिए भाग लेने का आह्वान

पुणे, नवंबर (जिमाका)
अगले वर्ष फ्रांस (ल्योन) में विश्व कौशल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में अभ्यर्थियों के चयन हेतु जिला स्तर पर कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिले से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को इस प्रारंभिक चयन में भाग लेने हेतु अनुरोध किया गया है। 
फ्रांस (ल्योन) में 52 क्षेत्रों से संबंधित विश्व कौशल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस कौशल प्रतियोगिता की पूर्व तैैयारी हेतु जिला, विभाग एवं राज्यस्तर पर व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय, सेक्टर स्किल काउंसिल, विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठा आस्थापनों के सहयोग से कौशल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 
कौशल प्रतियोगिता जिला, विभाग, राज्य एवं राष्ट्रीयस्तर पर आयोजित कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम अगले वैश्विक नामांकन के लिए भेजे जाएंगे। वैश्विक कौशल प्रतियोगिता 2024 के लिए आयु सीमा एकमात्र मानदंड है और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, डिजिटल निर्माण, औद्योगिक डिजाइन प्रौद्योगिकी, उद्योग 4.0, सूचना नेटवर्क गॅबलिंग, मेक्ट्रोनिक्स, रोबोट सिस्टम इंटीग्रेशन और जल प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 1999 या उसके बाद का तो अन्य क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2002 या उसके बाद होना अनिवार्य है।
कौशल प्रतियोगिता की अनुसूची जल्द ही घोषित की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को समय-समय पर आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता महाराष्ट्र राज्य कौशल विकास सोसायटी, मुंबई के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता के लिए सभी सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, एमएसएमई टूल रूम, सिपेट, आईआईटी, अभियांत्रिकी महाविद्यालय, तकनीकी महाविद्यालय, आईएचएम, आतिथ्य संस्था, कॉर्पोरेट प्रौद्योगिकी संस्था, कौशल प्रशिक्षण संस्था, महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय, एमएसबीवीईटी, निजी कौशल विश्वविद्यालय, फाइन आर्टस कॉलेज, पुष्प प्रशिक्षण संस्था, आभूषण निर्माण संस्था के साथ-साथ अन्य सभी महाविद्यालय और महाराष्ट्र राज्य कौशल विकास सोसायटी के तहत सभी व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्था पंजीकरण कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार कौशल विकास विभाग की https://kaushalya.mahaswayam.gov.in इस वेबसाइट पर 20 नवंबर से पहले नाम दर्ज करा लें। साथ ही जिले की सभी संबंधित संस्थाएं कौशल प्रतियोगिता की जानकारी अधिक से अधिक उम्मीदवारों तक पहुंचाएं। यह अपील जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र के सहायक आयुक्त सचिन जाधव ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ