हड़पसर, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
ससाणेनगर में क्रूर माता-पिता ने चार दिन की बच्ची को सड़क पर छोड़ दिया था। हड़पसर पुलिस स्टेशन के दामिनी मार्शल ने उस बच्ची की जान बचाई।
31 अक्टूबर 2023 को शाम 05.30 बजे हड़पसर पुलिस स्टेशन की दामिनी मार्शल और तुकाईदर्शन मार्शल को कॉल के माध्यम से सूचना मिली कि ससाणेनगर में दामिनी मार्शल की आवश्यकता है। उक्त कॉल प्राप्त होने पर, दामिनी मार्शल और तुकाईदर्शन मार्शल तुरंत सासणेनगर गली नंबर 13 में पहुंचने पर वहां चार दिन की नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। वहां आगे की जांच करने पर पता चला कि लड़की को गली नंबर 13 के इलाके में उक्त दिन एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोड़ दिया गया था।
हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेलके के मार्गदर्शन में दामिनी मार्शल महिला पुलिस अंमलदार वैशाली उदमले, राजश्री जाधव, मंजुषा डेंगले, उषा सोनकांबले व तुकाईदर्शन मार्शल पु. शि. पवार के पथक द्वारा उक्त नवजात शिशु को तुरंत ससाणेनगर के बाल रोग विशेषज्ञ सचिन सानप के पास ले जाया गया और पहले प्राथमिक उपचार किया गया। साथ ही इसकी सूचना तुरंत स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं बाल कल्याण समिति को दी गयी।
बच्ची को आगे के इलाज के लिए के.एम. हॉस्पिटल, पुणे में भेजा दिया गया। साथ ही इसके अलावा देखभाल एवं संरक्षण कार्य के हेतु आगे के रखरखाव के लिए बाल कल्याण समिति क्रमांक 1 येरवडा, पुणे के आदेश से भारतीय समाजसेवा केंद्र कोरेगांव पार्क, पुणे ने उसे ले लिया गया है। पुलिस कांस्टेबल पवार ने माता/ पिता/ अभिभावक द्वारा कन्या शिशु को त्यागने के इरादे से छोड़ने की शिकायत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सरकार की ओर से दर्ज की है और ठाणे अमलदार पुलिस उप निरीक्षक विनोद पवार ने भारतीय दंड संहिता की धारा 317 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अब्दागिरे द्वारा की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ