मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए : सुनील जगताप

मुंढवा, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
एन.पी.एस. में हर महीने कर्मचारियों के वेतन से कुछ अंशदान काटा जाता है। उक्त अंशदान और उस पर ब्याज से संबंधित शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों का एन. पी.एस. खाते में संचित हुआ नहीं दिखाया गया है। महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना के पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील जगताप इस मुद्दे पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनके द्वारा इस मुद्दे पर लगातार अनुवर्ती कार्रवाई जारी है। 
इस संबंध में गत सोमवार, 6 नवंबर को शिक्षा आयुक्त कार्यालय में जाकर निवेदन देकर श्री पानझडे के साथ मुलाकात की और स्कूल शिक्षा मंत्री, अपर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को भी शिकायत की गई है।
जिस शिक्षा अधिकारी के खाते में 8 दिन से अधिक का एनपीएस निधि रहने पर ऐसे अनियमितता करनेवाले दोषी अधिकारी, कर्मचारी को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें निलंबित किया जाए तथा उतनी ही राशि का ब्याज वसूला जाए और अनियमिता किए गए शिक्षा अधिकारी पे यूनिट अधीक्षक की जांच सीआईडी से जरिए कराई जाए। साथ ही आयुक्त कार्यालय से लेकर पे यूनिट कार्यालय के क्लर्क तक इस श्रृंखला में शामिल सभी लोगों की जांच की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए अन्यथा महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना की ओर से तीव्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ