मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान मनविसे के माध्यम से करें : अमित ठाकरे

हड़पसर, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क) 
महाविद्यालय यूनिट एवं विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान मनविसे के माध्यम से करें। उनकी मुश्किलें हल कर उन्हें राहत देने में अहम भूमिका मनसेसैनिकों ने निभानी चाहिए। यह विचार महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित ठाकरे ने व्यक्त किए। 
हड़पसर विभाग के एस.एम.जोशी, सिंहगड कॉलेज व के.जे कॉलेज के साथ विविध महाविद्यालयों के कई छात्रों ने महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित ठाकरे की उपस्थिति में महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना में शामिल हुए, तब उपस्थितों को संबोधित करते हुए वे बोल रहे थे। यहां मनसे पुणे शहराध्यक्ष साईनाथ बाबर, मनविसे राज्य संघटक प्रशांत कनोजिया, मनविसे राज्य सचिव आशीष साबले पाटिल, मनविसे पुणे शहराध्यक्ष आमोल शिंदे, मनसे विभाग अध्यक्ष अमोल शिरस, शहर सचिव प्रतीक वाघे, मनविसे पुणे शहर संघटक महेश भोईभार, मनविसे हड़पसर विभाग अध्यक्ष अशोक पवार, मनविसे विभाग सचिव रोनक बाबर, अन्य पदाधिकारीगण और महाराष्ट्र सैनिक उपस्थित थे। 
इस अवसर पर ‘जागो युवा योद्धाओं, मनाविसे का धागा बनो’ के नारों से हड़पसर के महाविद्यालय गूंज उठे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ