मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बचतगुट महिलाओं के लिए ‘आनंद मेले’ का किया गया आयोजन

हड़पसर, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
दिवाली त्यौहार के अवसर पर हड़पसर में हड़पसर परिसर की बचतगुट महिलाओं को उनके व्यवसाय में ‘एक हाथ मदद का’ के उद्देश्य से दिवाली आनंद मेले का रविवार, 5 नवंबर को हड़पसर फ्लाईओवर के नीचे आयोजन किया गया। यह मेला हड़पसर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक (अपराध) श्री विश्वास डागले और सोनल तुपे की मुख्य उपस्थिति में हुआ। 
बचतगुट की महिलाओं द्वारा बनाई गई चीजों व उनके उत्पाद बेचने के लिए एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से दिवाली आनंद मेले का आयोजन किया गया था। हड़पसर की समाजसेविका और उद्यमियों ने मिलकर इस पहल का आयोजन किया, इसमें कुल 60 स्टॉल लगाए गए। इसमें महिलाओं ने अपनी कला के अनुसार फराल, मसाले, आभूषण, आकाश लालटेन, कपड़े, दीपक, दिवाली के सामान और अन्य वस्तुओं का प्रदर्शन और बिक्री की। महिलाओं को बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला। 
उक्त पहल का आयोजन हेमा लालगे, स्मिता गायकवाड, वंदना मोडक, छाया माने, मीनाक्षी आहिरे, रोहिणी भोसले, अश्विनी शेंडे, रुपाली शिंदे, रोहिणी  क्षीरसागर द्वारा किया गया। श्री धनराज गवली और श्री बालासाहेब केमकर ने इस कार्यक्रम में बहुमूल्य विशेष सहयोग प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ