मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सकल हड़पसर मराठा समाज द्वारा किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

हड़पसर, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क) 
सकल मराठा समाज और मराठा क्रांति मोर्चा हड़पसर की ओर से दो महीने में मराठा मोर्चा, आंदोलन या श्रृंखलाबद्ध भूख हड़ताल हो, हड़पसर पुलिस स्टेशन और हड़पसर यातायात विभाग द्वारा अपना कर्तव्य निभाया है। पुलिस के काम का संज्ञान लेते हुए दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान करके उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी को छत्रपति शिवराय की प्रतिमा, शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। यहां हड़पसर पुलिस स्टेशन तथा हड़पसर यातायात विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी और मराठा समुदाय के भाई प्रमुख रूप से उपस्थित थे। हड़पसर पुलिस स्टेशन में संपन्न हुए इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेलके, हड़पसर यातायात विभाग के पुलिस निरीक्षक उल्हास कदम, अपराध पुलिस निरीक्षक विश्वास डगले, शिवले साहब, बालासाहब भिसे, अनिल मोरे, उल्हास तुपे, डॉ. शंतनु जगदाले, बालासाहब घुले, प्रवीण अबदागिरे, सचिन दाभाडे, दिनेश शिंदे, महेश टेले, निलेश काले, विश्वास शिंदे, संतोष घाडगे, विट्ठल सूर्यवंशी आदि उपस्थित थे। 
मराठा समाज द्वारा हड़पसर व परिसर में बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन और श्रृंखलाबद्ध भूख हड़ताल की गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने निर्धारित दायित्वों का कार्य ठीक ढंग से किया। हम यह सुनिश्चित करने के लिए हमेशा काम कर रहे हैं कि हड़पसर में सामाजिक सद्भाव खराब न हो। यह विचार हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेलके ने व्यक्त किए। 
पुलिस द्वारा किए गए कार्यों को मद्देनजर रखते हुए समाज के जागरूक नागरिकों ने पुलिस प्रशासन का सम्मान करने हेतु पुलिस ने उनका आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम का प्रास्ताविक सम्मान समारोह के आयोजक संदीप लहाने पाटिल ने किया। सूत्र-संचालन अनिल मोरे और आभार प्रदर्शन बालासाहब भिसे ने किया। सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन संदीप लहाने पाटिल और विशाल लहाने पाटिल द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ